बनारस में रविवार को एक ऐसी शादी हुई जिसमें न तो सात फेरे हुए न ही पूजापाठ हुआ। यहां तक इस शादी में पंडित भी मौजूद नहीं थे। आगे की स्लाइड्स में जाने पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 6
marriage
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कैंट थाना अंतर्गत नयापुर से रविवार की शाम राजनाथ पटेल की बेटी राजलक्ष्मी और डीएल कश्यप के बेटे राजा ठाकुर की शादी हुई।
विज्ञापन
3 of 6
marriage
इस शादी समारोह में बघ्घी में बैठकर दुल्हन कर्दमेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। कर्दमेश्वर महादेव का आशीर्वाद लेकर दोनों ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली।
4 of 6
marriage line
इसके बाद दूल्हे के साथ बघ्घी में बैठकर दुल्हन ससुराल के लिए रवाना हो गई। बगैर कर्मकांड के इस दहेज रहित विवाह की चर्चा रविवार को पूरे इलाके में रही और मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
नयापुर निवासी राजनाथ पटेल की पोस्ट ग्रेजुएट बेटी राजलक्ष्मी और घमहापुर निवासी डीएल कश्यप के बेटे रेलवे के इंजीनियर राजा ठाकुर का विवाह दोनों परिवारों की सहमति से तय हुआ था। दोनों परिवारों ने तय किया था कि वे दहेज रहित विवाह करेंगे। इसके अलावा विवाह में पूजापाठ, पंडित और सात फेरे जैसी बात नहीं होगी। साथ ही, बारात लेकर लड़की अपने घर से आएगी।
रविवार की शाम बैंड-बाजा वालों के साथ बघ्घी पर चढ़ कर राजलक्ष्मी कर्दमेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। मंदिर में राजलक्ष्मी और राजा ठाकुर ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली। डीएल कश्यप ने कहा कि समाज से दहेज जैसी कुरीतियों का अंत हो। इसीलिए उन्होंने अपने बेटे का इस तरह से विवाह किया है।