फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लंदन में 'निरहुआ' ने चलाया रिक्शा, पवन सिंह के संग की मस्ती, देखें तस्वीरें

Sun, 06 Aug 2017 12:37 PM IST
amarujala.com, written by शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
1 of 8
Nirahua pawan singh - फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी फिल्मों के 'जुबली स्टार' दिनेश लाल उर्फ 'निरहुआ' आम आदमी की सवारी रिक्‍शे से अपना मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। इन दिनों लंदन गए निरहुआ ने वहां भी रिक्‍शा चलाया। आगे की स्लाइड में देखें लंदन में किस तरह मस्ती कर रहे हैं भोजपुरिया फिल्मों के सुपरस्टार्स ...
विज्ञापन

2 of 8
Nirahua Amrapali Dubey - फोटो : अमर उजाला
यहां अपनी फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन' की शूटिंग कर रही दिनेश लाल और आम्रपाली दूबे की वेरी हॉट जोड़ी लंदन की खूबसूरती ‌का पूरा मजा ले रही है। यहां उनका साथ रहे हैं भोजपुरी फिल्‍मों के 'राजा' पवन सिंह और मधु शर्मा की सुपरहिट जोड़ी।
विज्ञापन

3 of 8
Nirahua Amrapali Dubey - फोटो : अमर उजाला
पवन सिंह और मधु शर्मा यहां अपनी फिल्म 'मां तुझे सलाम' की शूटिंग कर रहे हैं। दरअसल, भोजपुरी फिल्‍मों के इतने सारे सुपरस्टार एक साथ लंदन में इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह में हिस्सा लेने आए थे। समारोह के बाद अब वे फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

4 of 8
Nirahua Amrapali Dubey - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान वे लंदन की सभी फेमस जगहों पर जा रहे हैं और खूब मस्ती कर रहे हैं। निरहुआ और आम्रपाली वर्ल्ड फेमस 'लंदन आई' देखने गए। यहां उन्होंने 'लॉलीपॉप' का आनंद लेते हुए पूरा लंदन शहर देखा। दोनों लोग मैडम तुसाद के म्यूजियम भी गए।
विज्ञापन

5 of 8
Nirahua Amrapali Dubey - फोटो : अमर उजाला
मैडम तुसाद म्यूजियम में निरहुआ ने 'जेम्स बांड' डेनियल क्रेग और आम्रपाली ने हॉलीवुड स्टार किम करदाशियां के साथ सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। बता दें कि 'निरहुआ चलल लंदन' फिल्‍म सुपरहिट फिल्म 'निरहुआ रिक्‍शावाला' का सिक्वल है। इसमें वह रिक्‍शा चालक बने थे। हाल ही में इस फिल्‍म की शूटिंग नेपाल में भी हुई थी।  
विज्ञापन

6 of 8
Nirahua Amrapali Dubey - फोटो : अमर उजाला
 बता दें कि बिहार और झारखंड में आज निरहुआ और आम्रपाली दूबे की एक्‍शन से भरपूर फिल्म ‌'सिपाही' रिलीज हुई है। भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का कहना है कि उनकी फिल्म 'सिपाही' के जरिये पुलिसकर्मियों की व्यथा और फर्ज के बीच जंग दिखाने की कोशिश की गयी है।
विज्ञापन

7 of 8
Nirahua Amrapali Dubey - फोटो : अमर उजाला
निरहुआ इन दिनों लंदन से ही सोशल मीडिया के जरिये फिल्म 'सिपाही' का प्रमोशन भी कर रहे हैं। प्रेमांशु सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में निरहुआ के अपोजिट आम्रपाली दुबे है। निरहुआ ने फिल्म की चर्चा करते हुये कहा एक वर्दी वाला चाह ले तो कानून व्यवस्था की समस्या ही उत्पन्न नहीं होगी।लेकिन आम जीवन मे उन्हें ऐसी ऐसी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है कि उनकी वर्दी की गर्मी ठंढी हो जाती है।
विज्ञापन

8 of 8
Nirahua Amrapali Dubey - फोटो : अमर उजाला
निरहुआ ने बताया कि काफी समय से उनके मन में यह ख्याल आ रहा था कि कांस्टेबल स्तर के पुलिस कर्मचारियों को उनके बड़े अधिकारियों के शोषण का शिकार होना पड़ता है और जब इसी तरह का विषय उनके पास आया तो उन्होंने तुरत हां कर दी। सिपाही में दर्शक उन्हीं पुलिस कर्मियों की व्यथा और फ़र्ज़ के बीच की जंग को देख सकेंगे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें