फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvsIND: भदोही के शिवम दूबे के एक ओवर में पड़े 34 रन, लोग बता रहे शर्मनाक रिकार्ड

Sun, 02 Feb 2020 06:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
1 of 5
शिवम दूबे। - फोटो : अमर उजाला
टी-20 के आखिर मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को सात से हरा दिया और सीरीज को 5-0 से अपने नाम कर लिया। मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा(60*) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 163 रन बनाए, जवाब में न्यूजीलैंड की टीम टेलर के अर्धशतकीय पारी के बावजूद लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और सात रन से मैच हार गई।
विज्ञापन

2 of 5
मैच में भदोही के शिबम दूबे की जमकर धुनाई हुई। इसके साथ ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दुबे के नाम एक शर्मानाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। दूबे ने एक ओवर में 34 रन खर्च किए। इस मामले में उन्होंने स्टुअर्ट बिन्नी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बिन्नी ने 2016 में विंडीज के खिलाफ एक ओवर में 32 रन दिए थे।
विज्ञापन

3 of 5
क्रिकेटर शिवम दुबे और उनके पिता - फोटो : ट्विटर
इस मैच में विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा कप्तानी कर रहे थे। मगर रोहित भी रिटायर्ड हार्ट होकर मैच से मैदान से बाहर हो गए। इसके बाद टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल संभाल रहे थे।

4 of 5
पूर्वांचल के भदोही जिले के शिवम दूबे ने 23 साल की उम्र में फरवरी 2017 में राजस्थान के खिलाफ चेन्नई में विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए अपनी शुरुआत की। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान जनवरी 2016 में मुंबई के लिए ट्वेंटी 20 की शुरुआत की। दूबे का प्रथम श्रेणी में पदार्पण दिसंबर 2017 में हुआ, जब वह कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेले। पहली पारी में, उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहले पांच विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिवम दुबे - फोटो : ट्विटर
2017 में ही नवंबर में, दूबे ने रेलवे के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना पहला शतक बनाया। कर्नाटक के खिलाफ अपने अगले मैच में, उन्होंने पांच विकेट लिए, 54 रन पर सात विकेट लिए। 25 वर्षीय ने अब तक मुंबई के लिए 567 रन बनाकर छह प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। इसमें दो शतक शामिल हैं-एक रेलवे के खिलाफ और दूसरा गुजरात के खिलाफ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें