फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: नए साल पर नमोघाट, सारनाथ, गंगपार रेती पर खूब की मौज-मस्ती, प्री-वेडिंग शूट भी हुआ

Thu, 02 Jan 2025 04:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

नए साल पर काशी में युवाओं से लेकर बच्चे और बुजुर्गों ने भी खूब मौज- मस्ती की। घर से देवालय, शिवालय और पिकनिक स्पॉट तक उमंग, उल्लास और उत्साह ही उत्साह दिखा।
विज्ञापन
1 of 7
New Year 2025 - फोटो : अमर उजाला
नए साल के पहले दिन नमोघाट, सारनाथ, दशाश्वेध, अस्सी और नमो घाट पर पर्यटकों और लोगों का रेला दिखा। सब मौज-मस्ती करते नजर आए। गंगा उस पार रेती पर भी जश्न मनाया गया। युवा खूब थिरके। दूसरी तरफ देवालय और शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

2 of 7
New Year 2025 - फोटो : अमर उजाला
नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया। घर से देवालय, शिवालय और पिकनिक स्पॉट तक उमंग, उल्लास और उत्साह ही उत्साह दिखा। सर्द हवाओं की परवाह किए बिना ही लोग घर से बाहर निकले और दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

3 of 7
New Year 2025 - फोटो : अमर उजाला
नौकायन का आनंद उठाया। साथ ही नववर्ष 2025 लिखे बैनर के साथ सेल्फी ली। रील बनाई। उधर, सारनाथ में भी पर्यटकों की भीड़ लगी रही। नए साल के पहले दिन प्री-वेडिंग शूट भी हुआ।

4 of 7
गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला
मां गंगा की आरती उतारकर किया नए साल का स्वागत
नववर्ष पर गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। गंगा की लहरों से घाट तक श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण शाम को जाम जैसी स्थिति बन गई। दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति की ओर से नए साल के स्वागत में गंगा आरती हुई। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मां गंगा की आरती उतारकर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की गई।
विज्ञापन

5 of 7
New Year 2025 - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की शाम को दशाश्वमेध घाट दीयों की मनमोहक रोशनी, वैदिक मंत्रोच्चार और घंटियों की गूंज से दिव्य और आध्यात्मिक हो गया। समिति के पुजारियों गंगा आरती में उपस्थित भक्तों और दर्शकों को मां गंगा के प्रति आभार व्यक्त करने और सकारात्मकता के साथ नए साल की शुरुआत करने का संदेश दिया। 

 
विज्ञापन

6 of 7
New Year 2025 - फोटो : अमर उजाला
समिति के अध्यक्ष पं. किशोरी रमण दुबे ने कहा कि नववर्ष का आरंभ पवित्र मन और सकारात्मक संकल्पों के साथ होना चाहिए। उन्होंने मां गंगा के आशीर्वाद से भारत के हर नागरिक के लिए सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गंगा की सफाई और संरक्षण के प्रति समिति की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
New Year 2025 - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही दीपकों ने गंगा की लहरों पर तैरकर प्रकाश फैलाया, समस्त घाट श्रद्धालुओं की प्रार्थनाओं और आशाओं से गूंज उठा। समारोह का समापन सभी के लिए एकजुटता, खुशी और सकारात्मक बदलाव का संकल्प लेते हुए हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें