New Year 2025 Celebration In Kashi: काशी में 12 बजते ही पटाखों की गूंज पूरे शहर में सुनाई देने लगी। वहीं शहर के विभिन्न होटलों, रेस्तरा, रिजॉर्ट व क्लबों में गोवा, दिल्ली, मुंबई, बंगलुरू के डीजे ग्रुप ने जमकर धमाल मचाया।
नए साल के स्वागत के जश्न शहर डूबा रहा। युवा का जोश देखते बना। होटलों, रेस्तरा, रिजॉर्ट से लेकर क्लबों में नए साल की पार्टियों का जमकर धमाल हुआ। दिल्ली, मुंबई, बंगलुरू, गोवा आदि शहरों के डीजे ग्रुप के धमाकेदार प्रस्तुतियों के साथ सभी झूमते रहे। हैप्पी न्यू ईयर के साथ बधाई देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ उठाए। इससे पहले दिन में मंदिरों में दर्शन पूजन किए। आतिशबाजी का लुत्फ उठाए। विभिन्न फ्लेवर के केक काटे गए।
विज्ञापन
2 of 6
New Year 2025
- फोटो : अमर उजाला
पुराने साल के अंतिम दिन मंगलवार को सुबह मंदिरों में दर्शन के लिए कतार लगी रही तो शाम ढलते ही पंच सितारा होटलों, रिजॉर्ट व क्लबों में जश्न की महफिल सजने लगी। रात आठ बजे से जश्न का सिलसिला शुरू हुआ तो देर रात तक बालीबुड व सूफियाना गीतों पर युगल और युवा थिरकते रहे।
विज्ञापन
3 of 6
New Year 2025
- फोटो : अमर उजाला
पीएनयू क्लब में गोवा से डीजे यूवी के टीम ने धमाल मचाए। बनारसी खान पान के साथ चाइनीज, काउंटी नेंटल व्यंजनों का भी स्वाद उठाए। बनारस क्लब में दिल्ली के डीजे पार्टी के कलाकारों ने फिल्मी गीतों को पेशकर सभी को खूब झुमाया।
4 of 6
New Year 2025
- फोटो : अमर उजाला
छोटा लालपुर एक रेस्टोरेंट में लाइव म्यूजिक शो बालीबुड एक्टर व सेलिब्रेटी उदिता गोस्वामी व बेफिक्री लाइव बैंड की प्रस्तुति हुई। कैंटोमेंट स्थित होटालों में भी डीजे पार्टी में कलाकार जैपी बजाज, एक होटल में डीजे स्पीडी ने सभी को थिरकने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
New Year 2025
- फोटो : अमर उजाला
चांदमारी स्थित एक रिजॉर्ट में दिल्ली के डीजे सुसैन ने जादू बिखेरा। साथ ही लाउंज बार बजीरी का भी शुभारंभ होगा। रात को जैसे ही 12 बजे तो केक काटकर एक दूसरे को खिला और नए साल की बधाई दी।
नए साल के स्वागत में अलहदा फ्लेवर, क्रिकेट ग्राउंड आकार, किताब आकार आदि आकार के केक काटे गए। एगलेस और वाइनकेक की सबसे ज्यादा मांग रही। शिवपुर, पहड़िया, चितईपुर आदि इलाकों के होटलों में भी नए साल की पार्टियां सजाई गईं। वहीं, युवा अपने घरों के छतों पर भी डीजे की धुन पर झूमे और नए साल का एक दूसरे को बधाई दी।