फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year: बदलते बनारस की विकास यात्रा को नया आयाम देगा 2022, रोपवे-स्काईवॉक और हेलीपोर्ट की मिलेगी सौगात

Sat, 01 Jan 2022 03:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
बदलते बनारस की विकास यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विकास की नई गाथा लिख रही काशी 2022 में सुविधाओं के चलते विश्व फलक पर चमकने की तैयारी में है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में रोपवे चलाने वाला देश के पहले शहर के रूप में काशी ना केवल पर्यटकों को रिझाएगी, बल्कि यहां रहने वालों की सुविधाओं में चार चांद लगाएगी।

काशी विश्वनाथ धाम का भव्य स्वरूप भी इस साल निखरकर सामने आएगा। पूर्वांचल की पहली सिग्नेचर बिल्डिंग और उस पर स्काई वॉक काशी के विकास की ऊंची इबारत लिखेंगे। पतितपावनी गंगा में एक साथ चार क्रूज दुनिया भर के सैलानियों को गंगा की लहरों में आध्यात्म के साथ पर्यटन का लुत्फ दिलाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
रोपवे - फोटो : अमर उजाला
नए साल में काशी में जल और थल के बाद नभ की सवारी के लिए तैयारी होगी। देश के पहले रोपवे वाले पब्लिक ट्रांसपोर्ट शहर में शुमार होने वाला बनारस कैंट से गिरिजाघर तक इसके जाल से जुड़ेगा।  जनवरी  में शिलान्यास की तैयारी है। 400 करोड़ की परियोजना में रोजाना 80 हजार लोग इस पर सफर करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
स्काईवॉक - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
मंडलायुक्त कार्यालय में 225 करोड़ रुपये से पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए बनने वाली सिग्नेचर बिल्डिंग और स्काई वॉक की आधारशिला भी इसी साल रखी जाएगी। सिग्नेचर बिल्डिंग डमरू के आकार का होगा।

4 of 6
रिंग रोड, वाराणसी - फोटो : सोशल मीडिया
रिंग रोड के निर्माण के बाद शहर की सड़कों को भारी वाहन से मिली राहत के बाद अब शहर की सड़कों के दिन बहुरने वाले हैं। प्रयागराज से काशी के प्रवेश द्वार रोहनिया से लहरतारा तक सिक्सलेन भी अब शहर की नई पहचान बनेगा। करीब 400 करोड़ की इस परियोजना के साथ ही चांदपुर से भदोही मार्ग के फोरलेन होने से शहरवासी आसानी से रिंग रोड पर पहुंचेंगे। इसके साथ ही लहरतारा से बीएचयू तक फोरलेन पूरी शहर को जाम से निजात दिलाएगा।
 
विज्ञापन

5 of 6
रिंग रोड, वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
सबसे बड़ी सौगात फुलवरिया फोरलेन के रूप में मिलेगी। इसमें शहर के दो प्रवेश द्वार भी एक साथ जुड़ जाएंगे। लहरतारा सिक्सलेन को बाबतपुर मार्ग से जोड़ने वाली यह सड़क व फ्लाईओवर पुरानी काशी के लोगों का वरुणा पार से जुड़ाव मजबूत करेगा। कारण, यहां से कचहरी, शिवपुर सहित अन्य क्षेत्रों में जाना बेहद आसान हो जाएगा। इस परियोजना के मार्च 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अस्सी घाट - फोटो : अमर उजाला
घाटों के सौंदर्य से रीझ रहे दुनिया भर के सैलानियों को काशी में पर्यटन के नए केंद्र मिलेंगे। अस्सी से संत रविदास घाट को जोड़ने वाला ब्रिज और गंगा व्यूइंग गैलरी के साथ ही खिड़किया घाट पर आधुनिक सुविधाएं पर्यटकों को आकर्षित करेंगे। इसके साथ ही गंगा पार रेती पर टेंट सिटी से लेकर हाई फ्लड लेवल पर प्रस्तावित सड़क नई सुविधा के रूप में सैलानियों के सामने होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें