फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष का पहला दिन: काशी से विंध्याचल धाम तक उमड़ी आस्थावानों की भीड़, तस्वीरों में देखें नजारा

Sat, 01 Jan 2022 12:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
काशी से विंध्याचल धाम तक उमड़ी आस्थावानों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नववर्ष के पहले दिन काशी से विंध्याचल तक मंदिरों में आस्था का सागर उमड़ पड़ा। भारी ठंड भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं कर पाई और लोग मंदिरों में कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।  काशी विश्वनाथ धाम, कालभैरव मंदिर, संकटमोचन मंदिर से लेकर विंध्याचल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। वर्ष भर मंगल की कामना के साथ लोग भगवान के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे।

अन्य मंदिरों में आज भक्त पूजा अर्चना करने पहुंच रहे हैं।  नववर्ष के दिन शनिवार पड़ने के कारण भक्तों की संख्या ज्यादा है। पुराने साल के बाद शनिवार की नई सुबह और नए दिन के साथ नए साल का जश्न, उल्लास भी शुरू हो गया है। वाराणसी में श्रद्धालुओं के हुजूम को देखते हुए बाबा विश्वनाथ के झांकी दर्शन की व्यवस्था की गई है।

इसके साथ ही गोदौलिया से मैदागिन तक जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है। शनिवार सुबह काशी कोहरे के चादर में लिपटा रहा। सूरज की सुनहरी चमक दिनभर देखने को नहीं मिली। मगर, फिर भी लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।
विज्ञापन

2 of 8
मंदिरों में उमड़ी आस्थावानों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ धाम में बाबा की मंगला आरती के बाद से ही आस्थावानों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। मंदिर प्रशासन के अनुसार सुबह 10  बजे तक 50 हजार से ज्यादा शिवभक्तों ने झांकी दर्शन किया। काशी विश्वनाथ धाम की निराली शोभा को देखकर हर मन हर्षित हो उठा।
विज्ञापन

3 of 8
संकट मोचन मंदिर - फोटो : अमर उजाला
काल भैरव मंदिर, संकटमोचन, दुर्गाकुंड, बीएचयू विश्वनाथ, शूलटंकेश्वर महादेव समेत अधिकांश मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी है। 

4 of 8
विंध्याचल मंदिर में उमड़ी आस्थावानों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में  नए वर्ष पर भारी भीड़ उमड़ी।  श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण चरण स्पर्श पर रोक  लगी है। शनिवार सुबह से ही श्रद्धा का सैलाब ऐसा है कि जैसे नवरात्र हो। हर तरफ भक्त जयकारा लगाते हुए मंदिर की तरफ बढ़ रहे हैं। दूर-दूर से पहुंचे भक्त मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन कर रहे है। 
विज्ञापन

5 of 8
श्री काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा के गर्भगृह में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए मंदिर प्रशासन ने खड़ाऊं के इंतजाम करवाए हैं। पुलिस के लिए जूता-चप्पल रखने का इंतजाम मंदिर के बाहर किया गया है। इसके साथ ही ठंड को देख भक्तों की सहूलियत के लिए मंदिर परिसर के चारों ओर मैट बिछाया गया है।

 
विज्ञापन

6 of 8
काशी विश्वनाथ धाम में शंखनाद - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण के उपलक्ष्य में शनिवार को 1001 शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों और शंखवादकों में गजब का उत्साह देखने को मिला। पूरा माहौल आध्यात्म और शिवमय हो गया।
 
विज्ञापन

7 of 8
नववर्ष का पहला दिन - फोटो : अमर उजाला
नए साल का जश्न मनाने के लिए गौतमबुद्ध की उपदेश स्थली से महामना की कर्मस्थली तक उत्सव का नजारा दिखा।  गंगा पार रेती से बहरी अलंग तक हवा में लहराते, ऊंची छलांग लगाते नए आस और विश्वास के साथ कदम बढ़े। हर तरफ जोश जुनून और उत्सव के रंग छाए। 

 
विज्ञापन

8 of 8
नववर्ष का पहला दिन - फोटो : अमर उजाला
नए साल का जश्न वैसे तो बनारस के हर हस्से में मनाया जा रहा है लोकिन गंगा उसपार का जश्न कुछ खास है। गंगा उसपार रेती पर आज मेले जैसा माहौल है। लोगों का  हुजूम उमड़ा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें