देश नए साल का जश्न मना रहा है, लेकिन कोरोना ने नववर्ष का जश्न फीका कर दिया है। वाराणसी में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। 12 बजते ही शहर में कहीं तो पटाखे फोड़े गए, तो कहीं पर सुनसान दिखा। गंगा घाटों, गलियों में रात के समय लोग नहीं दिखे। वहीं, शहर में पुलिस का पहरा दिखा, पुलिसकर्मी जगह-जगहों पर गश्त करते हुए दिखाई दिए। साथ ही नए साल शुरू होने से पहले शुक्रवार की शाम को शहर के बाजारों में भीड़ दिखाई पड़ी।
कहीं केक, तो कहीं शराब खरीदते दिखे लोग
नए साल का जश्न मनाने के लिए शराब की दुकानों पर शाम को ही भीड़ दिखी। साथ ही बेकरी की दुकानों पर केक की खरीदारी के लोग दिखे।