फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वागतम 2019 : काशी में आस्था से सराबोर गंगा घाट पर आरती से भरी नव वर्ष की ऊर्जा

Wed, 02 Jan 2019 11:35 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
नववर्ष 2019 का स्वागत काशीवासियों ने पूरी मस्ती से किया। सोमवार को घड़ी की दोनों सुईयां जैसे ही 12 पर मिलीं, वैसे ही शहर में धूम धड़ाका शुरू हो गया। आसमान में आतिशबाजी से सतरंगी छटाएं रह रहकर छाती रहीं। वहीं दशाश्वमेध घाट पर सोमवार को गंगा सेवा निधि की ओर से गंगा आरती की गई। आस्था से सराबोर गंगा घाट पर नव वर्ष को लेकर नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala

मंदिरों में जहां आरती, पूजा पाठ और भजन कीर्तन हुआ। बाइक सवारों की टोलियां देर रात तक शहर की सड़कों पर जश्न मनाती रहीं। डांस और मस्ती के बीच लोगों ने खूब आनंद उठाया।

 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
वहीं शहर के कई होटलों और क्लबों में गायन, वादन और नृत्य की त्रिवेणी बही। कॉकटेल और मॉकटेल के दौर के बीच लजीज व्यंजन का स्वाद लिया गया। कई जगहों पर केक काटा गया। नगर निगम की ओर से सफाई कर्मचारियों ने कई चौराहों पर चूने से हैप्पी न्यू ईयर और 2019 लिखकर काशीवासियों का नववर्ष पर स्वागत किया। 

 

4 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
बनारस क्लब में वार ऑफ वी-डीजे का कार्यक्रम हुआ। मुंबई से गैरी और दिल्ली से रौनिक ने जमकर रौनक लगाई। डीजे डांस हुआ। सेल्फी प्वाइंट बनाए गए। संस्था के अध्यक्ष दीपक मधोक, उदय राजगढि़या और दीपक माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
मलदहिया एचएचआई होटल में ‘बॉलीवुड वर्ड’ का आयोजन हुआ। इसमें लखनऊ के कलाकार चार्ली ने अपना जलवा बिखेरा। पावर बैंड, डांस फ्लोर, बॉलीवुड बेहुआले डांस और भी कई रंगारंग कार्यक्रम हुए। प्रतियोगिताएं भी हुई। इंडियन मैक्सिकन, चाइनीज और इटैलियन के लगभग 150 तरह के व्यंजन शामिल हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
इसके अलावा होटल रेडिसन में नए साल के स्वागत में केवल स्पेशल तरीके से भोजन की व्यवस्था की गई है। अमाया होटल में खाने के साथ डीजे पर देशी विदेशी लोग डांस करते रहे। ग्रेप वाइन होटल रामनगर में मल्लिका मल्होत्रा का रंगारंग कार्यक्रम हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें