शारदीय नवरात्र शुरू होने के साथ ही शिव काशी का कण-कण शक्ति की आराधना में लीन हो गया। काशी में नवरात्र के दौरान नौ दुर्गा और नौ गौरी की अलग अलग मान्यता है। मगर दर्शन और पूजन का मान दोनों ही प्रकार की देवियों का है। यहां शारदीय नवरात्र में नौ दुर्गा और चैत्र नवरात्र में नौ गौरी की पूजन की मान्यता है। जिस दिन जिस देवी के दर्शन का महात्म होता है उस दिन उसी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। शारदीय नवरात्र में आदिशक्ति के नौ स्वरूपों के दर्शन कर भक्त माता से सुख, समृद्धि और भक्ति का आशीष मांगते हैं। प्रतिपदा से लेकर नवमी तक मां दुर्गा के नौ स्वरूप अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं और मंदिर क्षेत्र में सुबह से देर रात तक दर्शन पूजन की कतार लगती है। शारदीय नवरात्र के अवसर पर आपको बताते हैं काशी में कहां-कहां स्थित हैं माता दुर्गा के नौ स्वरूपों का मंदिर।