फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि पर आस्था का सैलाब: मां अन्नपूर्णा के दरबार में भक्तों की भीड़, कामाख्य देवी मंदिर में एक-दो श्रद्धालु

Sat, 24 Oct 2020 02:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
मां अन्नपूर्णा मंदिर में लगी भक्तों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में नवरात्रों की धूम मची है। भक्तों की आस्था कोरोना पर भारी पड़ती दिख रही हैं। मंदिरों में श्रद्धालु लाइन लगाकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। पहले नवरात्र से लेकर अष्टमी तक भक्त दुर्गा मां की पूजा कर रहे हैं। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मां गौरी के दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
मां अन्नपूर्णा। - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालु कतारबद्ध होकर माता अन्नपूर्णा के दर्शन कर रहे हैं। अन्न धन की अधिष्ठात्री देवी से श्रद्धालुओं ने सुख और सौभाग्य की कामना की। साथ ही श्रद्धालु कोरोना से लोगों को बचाने की कामना और जल्दी इस बीमारी को दूर करने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मां अन्नपूर्णा मंदिर में श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
मास्क लगा रहे, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग नहीं
नवरात्रि पर दर्शन करने आ रहे श्रद्धालु मास्क तो लगा रहे हैं। लेकिन सोशलि डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। कोरोना काल में प्रशासन ने इन निर्देशों का पालन करने के लिए कहा था। भक्तों लाइन लगाकर  माता के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।

4 of 5
कामाख्या देवा। - फोटो : अमर उजाला
मां कामाख्या के दर्शन :
वाराणसी में मां कामाख्या का दर्शन पूजन करने के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही है। शनिवार को कोरोना के चलते मंदिर में भीड़ नहीं दिखी। कामाख्या मार्ग पर सन्नाटा पसरा था। मंदिर के बाहर फूल माला की दुकानों पर भी एक-दो लोग ही दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अष्टमी के दिन नहीं भीड़
कोरोना के चलते बहुत से भक्त प्रसाद भी नहीं खरीद रहे है। पहली बार इतनी कम भीड़ दिखाई पड़ रही है। फूल-माला भी नहीं बिक रहे हैं। मंदिर के बाहर दुकान लगाने वाले भी श्रद्धालुओं के न आने से परेशान है। इससे उनकी रोजी रोटी पर असर पड़ा है। मंदिर के बाहर दुकान लगाने वाले भी श्रद्धालुओं के न आने से परेशान हैं। इससे उनकी रोजी रोटी पर असर पड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें