45 हजार दुग्ध उत्पादकों को लाभान्वित करने वाली डेयरी, 150 शैय्या युक्त सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पांडेयपुर, साउथ सैया मेटरनिटी विंग कबीरचौरा, पंडित दीनदयाल अस्पताल पांडेयपुर, सीएचसी शिवपुर, बीएचयू में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, आराजीलाइन पशु चिकित्सालय का पाली क्लीनिक, गोइठहा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, काशी इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सिस्टम, केंद्रीय अन्वेषण केंद्र बीएचयू, मान महल संग्रहालय, सारनाथ लाइट एंड साउंड शो, आश्रम पद्धति विद्यालय, आसरा आवास योजना, शेल्टर होम सिकरौल, लोक निर्माण विभाग के कार्य और घाटों के सौंदर्यीकरण के बारे में बताया गया। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पित एवं शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं का पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया।