pm modi in varanasi
- फोटो : twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब मां गंगा को सीधे बाबा भोलेनाथ से जोड़ दिया गया है। अब श्रद्धालु गंगा स्नान करके सीधे भोले बाबा के दर्शन करने आ सकेंगे। पिछले कई सालों से भोले बाबा की चिंता किसी ने नहीं की, सभी ने अपनी-अपनी चिंता की। अच्छा हुआ कि भोलेबाबा ने हमारे भीतर एक चेतना जगाई। काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर करोड़ों देशवासियों की आस्था का स्थल है। लोग यहां इसलिए आते हैं कि काशी विश्वनाथ के प्रति उनकी अपार श्रद्धा है। उनकी आस्था को अब बल मिलेगा। आगे पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये काशी विश्वनाथ धाम, अब 'काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर' के रूप में जाना जायेगा। इससे काशी की पूरे विश्व में एक अलग पहचान बनेगी।