फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम दिखाई हरी झंडी, पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 17 Feb 2019 09:25 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में बनी पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi)  ने शुक्रवार को दिल्ली से 11:15 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले उन्होंने पुलवामा में शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखा और पड़ोसी देश के इस घिनौने कृत की कड़ी निंदा की। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : self
वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express)  में रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ रेलवे बोर्ड, आईसीएफ के अधिकारी भी सफर कर रहे हैं। ये ट्रेन कानपुर, प्रयागराज स्टेशनों पर रुकते हुए रात 7:50 बजे वाराणसी पहुंचेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने ट्रेन में सवार लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। पूरे रास्ते वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।

 
विज्ञापन

3 of 7
train 18 - फोटो : self
कानपुर, प्रयागराज में वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के स्वागत कार्यक्रम के चलते ट्रेन के 9 घंटे से भी ज्यादा देरी से वाराणसी पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलवामा की घटना को ध्यान में रखते हुए दिल्ली रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रेन तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। ट्रेन का नियमित संचालन 17 फरवरी से हो रहा है। ट्रेन में सीट की बुकिंग शुरू हो गई है। कैंट रेलवे स्टेशन पर रात लगभग 7:50 बजे यह ट्रेन पहुंचेगी जहां जनप्रतिनिधि व अधिकारी ट्रेन का स्वागत करेंगे। 

4 of 7
फाइल फोटो
नियमित गाड़ी संख्या 22436 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह छह बजे रवाना होगी। यह ट्रेन कानपुर 10:18 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 10:20 बजे प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएगी। 12:23 पर इलाहाबाद जंक्शन आएगी और यहां दो मिनट ठहराव के बाद वाराणसी के लिए चल देगी। वाराणसी जंक्शन पर यह ट्रेन दो बजे पहुंचेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
वाराणसी पहुंची वेंद भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जंक्शन से दोपहर बाद तीन बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 4:35 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंचेगी और दो मिनट तक ठहरेगी। इसके बाद कानपुर शाम 6:30 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। यह ट्रेन नई दिल्ली रात 11 बजे पहुंचेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस उद्घाटन गाड़ी संख्या 04036 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली से 11:15 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किए।
विज्ञापन

6 of 7
यह ट्रेन वाया मिर्जापुर-जिवनाथपुर होकर आएगी। कैंट रेलवे स्टेशन पर भव्य आयोजन के बीच ट्रेन का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद गाड़ी संख्या 04035 बनकर वंदे भारत एक्सप्रेस इसी मार्ग से नई दिल्ली लौट जाएगी। हालांकि उद्घाटन ट्रेन मिर्जापुर-जिवनाथपुर के रास्ते आएगी और जाएगी। इसके बाद ट्रेन का नियमित संचालन जंघई रूट से किया जाएगा। यह ट्रेन सोमवार और गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
train-18 - फोटो : amar ujala
उत्तर रेलवे वाराणसी के एडीआरएम रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस उद्घाटन गाड़ी जिवनाथपुर के रास्ते चलेगी। जबकि एक्सप्रेस का नियमित संचालन जंघई रूट से किया जाएगा। ट्रेन दोपहर में दो बजे वाराणसी पहुंचेगी और तीन बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें