फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत से पाया मुकाम, पीएम मोदी ने भी किया सम्मान, पढ़ें इन महिलाओं के संघर्ष की दास्तां

Fri, 08 Mar 2019 07:03 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
pm modi in varanasi - फोटो : amar ujala
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में मेहनत से मुकाम पाने वाली नारी शक्ति को सम्मानित किया। बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पीएम के सामने अपने सफलता की कहानी भी सुनाई और प्रधानमंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया। पढ़िए इन सबलाओं की कहानी जिनको पीएम मोदी ने किया सम्मानित। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 7
pm modi in varanasi - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी की नीलम प्रधान को सबसे सफल समूह सखी श्रेणी और लाजवंती को सबसे सफल बैंक सखी के रुप में सम्मानित किया। सबसे बेहतर फेडरेशन के लिए सोनभद्र की रिंकी देवी को पुरस्कृत किया गया। बेस्ट इंटरपेन्योर अंडर एसवीईपी के तहत मिर्जापुर की पानकली और सोनभद्र की रेनू देवी को पीएम ने सम्मानित किया। 
विज्ञापन

3 of 7
pm modi in varanasi - फोटो : amar ujala
इसके अलावा वाराणसी की तीन महिलाओं को खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से जरूरी उपकरण दिया दिया। सुषमा सिंह को सोलर चरखा, मनीषा देवी को इलेक्ट्रिक चॉक और संतरी देवी को हनी बी बॉक्स दिया गया। वहीं वाराणसी की सुमन पाल और गृहस्वामिनी डेमो चेक दिया, तो वहीं रीना सिंह और लक्ष्मी देवी ‘भारत के वीर चेक’ प्रदान किया।

4 of 7
pm modi in varanasi - फोटो : amar ujala
वाराणसी की नीलम प्रधान ने अपने गांव विकासखंड अराजीलाइन की वंचित महिलाओं को समूह से जोड़कर अपने गांव की तरक्की में योगदान दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीलम को प्रशस्तिपत्र दिया। नीलम ने बताया कि घर की चार दीवारियों में जिंदगी सामान्य तरीके से चल रही थी। आर्थिक समस्याएं थी जिससे केवल पति जूझते और सांत्वना देते की सब ठीक हो जाएगा। कुछ रिश्तेदारों से महिला समूह के बारे में पता चला। 2016 में नीलम रोशनी महिला ग्राम संगठन से जुड़ीं। उसके काम करने का तरीका समझा। फिर खुद आस-पास के गांव की महिलाओं को समूह से जोड़ने में जुट गई। आज आलम यह है कि बच्चों की पढ़ाई से सखियों के बेटी की शादी तक का खर्च हम सब मिलकर उठाते हैं। किसी भी समूह सदस्य की जरूरत पर तन-मन और धन से खड़े रहते हैं। आस-पास के 10-15 गांवों में पहचान है और एक दूसरे के सहयोग और बल पर हम अपने परिवार की हर कदम पर मदद करते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
pm modi in varanasi - फोटो : amar ujala
वाराणसी के आदर्श ग्राम जयापुर की रहने वाली लाजवंती को सिंडिकेट बैंक में बैंक सखी के रूप में कार्य कर रही हैं। उनके द्वारा कुल 60 समूहों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जीवन में बहुत संघर्ष और समस्याएं थीं। 27 मई 2017 चंदापुर के एक ग्राम संगठन से जुड़ी। शुरू-शुरू में बैंक में खाता खुलवाने जाने पर लोग या तो हटा देते थे या फिर ‘कल आना’ कहकर टाल मटोल करते थे। फिर बैंक सखी बनने की ठानी और शुरुआत में ही 30 समूह के खाते खोल दिए। 12वीं तक की पढ़ाई की है और बैंक में पूरे सम्मान के साथ लोगों के खाते बैंक कर्मियों के कंधे से कंधा मिलाकर खुलवाती हूं। महिला सखियों के खाते खोलने, पैसे जमा करने आदि को लेकर अब कोई समस्या नहीं झेलनी पड़ती। अब महिलाएं बाहर निकल रही हैं और पुरुषों के साथ कदम ताल कर रही हैं। 10 से 15 गांव से परिचित हूं। लोगों से बहुत सम्मान भी मिलता है।
विज्ञापन

6 of 7
pm modi in varanasi - फोटो : amar ujala
प्रदेश के अति पिछड़े आठ जिलों में शामिल सोनभद्र के आदिवासी बहुल अंचल की रेनू देवी ने स्वयं सहायता समूह के जरिए आत्मनिर्भर बनकर महिलाओं की ऑइकान बन गई हैं। अप्रैल 2016 में 19 वर्ष की उम्र में शादी के बंधन में बंधने वाली रेनू देवी ने ससुराल में कदम रखने के साथ ही आत्मनिर्भरता की पहल की। 2017 में स्थानीय स्तर पर पति आशीष कुमार के साथ नमकीन बनाने का काम शुरू किया। जुलाई 2017 में वह स्वयं सहायता समूह से जुड़ी और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रमों में शिरकत की। समूह के जरिए नमकीन उद्यम के लिए ऋण मिलने के बाद दिसंबर 2018 से उसने बड़े स्तर पर नमकीन का व्यवसाय शुरू कर दिया। महज दो से तीन माह में पूरे परिवार की मेहनत का परिणाम यह हुआ कि नमकीन की आपूर्ति वाराणसी तक होने लगी। रेनू की सफलता ने दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना शुरू कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
pm modi in varanasi - फोटो : amar ujala
इसी क्रम में सोनभद्र के उड़ान प्रेरणा महिला संकुल समिति को रिंकी देवी के द्वारा आजीविका के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्य किया है, जिसके लिए रिंकी को प्रशस्ति पत्र दिया गया। वहीं, मिर्जापुर की पानकली देवी ने स्टार्ट अप ग्रामीण उद्यमिता कार्यक्रम के तहत ऋण लेकर एसपी कार्यालय में प्रेरणा कैंटीन खोला। इनकी मासिक आय आठ से 10 हजार रुपये हो जाती है। पानकली देवी गांव की अन्य महिलाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें