फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM और CM की पेंटिंग बनाना मुस्लिम महिला को पड़ा भारी, ससुराल वालों ने जमकर की पिटाई

Sun, 10 Sep 2017 02:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
1 of 6
ballia - फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के एक गांव की मुस्लिम महिला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पेंटिंग बनाना महंगा पड़ गया है। पति व ससुराल के लोगों ने उसकी न सिर्फ जमकर पिटाई की, बल्कि घर से बाहर भी निकाल दिया है। पूरे मामले पर पुलिस भी मौन है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

2 of 6
ballia - फोटो : self
यह घटना बलिया जिले के बसारिकपुर गांव की है।  पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच बीते गुरुवार को महिला को पता चला कि उसका पति दूसरी शादी कर रहा है, इस पर वह ससुराल पहुंच गई, जहां पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी फिर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

3 of 6
ballia - फोटो : अमर उजाला
 
रिपोर्ट के मुताबिक, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मटूरी गांव निवासी मोहम्मद शमशेर खान की पुत्री नगमा परवीन(24) की शादी बसारिकपुर गांव निवासी परवेज खान के साथ गत वर्ष 26 नवंबर को हुई थी। नगमा अपने ससुराल में हंसी खुशी से रह रही थी। इस दौरान उसके मन में पीएम व सीएम का पेंटिंग बनाने का ख्याल आया। 
 

4 of 6
ballia - फोटो : अमर उजाला
पेंटिंग बनाने के बाद उसे व खुश होकर अपने पति परवेज को दिखाया। उसके पति को यह नागवार गुजरा और उसने अपने परिवार वालों को पेंटिंग दिखा दिया। जिसके बाद परिवार वाले उसे पागल कहकर मारना, पीटना शुरु कर दिए। इस घटना से परेशान होकर पीड़िता ने अपने पिता शमशेर को यह सूचना दी। 
विज्ञापन

5 of 6
ballia - फोटो : अमर उजाला
 सूचना पर पहुंचे पिता ने जब ससुराल वालों से पूछताछ किया तो उन्होंने उसे बताया कि यह पागल हो गई है नरेंद्र मोदी और योगी का फोटो बनाकर घर में लगा रही है। इसको यहां  रहने का कोई अधिकार नहीं है। नगमा के पिता ने उसे अपने साथ थाने ले आए और पुलिस को सारी बात बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ballia - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने 20 अगस्त को मुकदमा तो दर्ज कर लिया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे पीड़िता व उसके परिजनों में भय व दहशत व्याप्त है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें