प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत मिशन पर काफी जोर है। पीएम मोदी के ही संसदीय क्षेत्र के कचनार गांव अब तक स्वच्छ भारत मिशन के तहत पात्र लोगों के शौचालय तक नहीं बन पाए हैं लेकिन पीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर सरकारी मशीनरी जाग उठी है। अब बुधवार से शौचालय बनाने की शुरुआत हो गई। बुधवार को एक दर्जन से अधिक शौचालय का निर्माण शुरू हुआ। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
गांव की मुस्लिम महिलाओं का कहना है कि मोदी के आने से उपहार में इज्जत घर मिला है। मदीना बेगम, हंसरूनिशा, महजबी बताती हैं कि मोदी जी उनके गांव में न आते और न उन्हें इज्जत घर मिला होता। प्रधानमंत्री की सभा स्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित कचनार गांव की महिलाएं काफी खुश हैं।
विज्ञापन
3 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कई बार विकासखंड मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों से शौचालय की मांग की थी पर उन्हें इसके लिए सहायता राशि नहीं दी गई। अब भी शौचालय को ठेकेदार निर्मित करा रहा है। उनके खाते में धन नहीं भेजा गया।
4 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ कचनार के ही मुसहर बस्ती के लोगों का कहना था कि उनके शौचालय में घटिया किस्म के सामान लगाए गया है जिससे उन्हें शौचालय का प्रयोग कर पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कचनार गांव में सभा स्थल से लेकर हेलीपैड तक के रास्ते में दर्जनों इज्जत घर बनाए जा रहे हैं। इस काम के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी के साथ ही सहायक विकास अधिकारी पंचायत और तमाम ग्राम विकास अधिकारी लगे हुए हैं।
परसुपुर गांव में ओडीएफ के तहत शौचालय पूर्व में निर्मित नहीं हुए थे। लिहाजा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए यहां पर 50 शौचालय बनाए गए हैं। तीन दिनों के अंदर परसीपुर कचनार में 313 शौचालयों के निर्माण का कार्य शुरू कर दिए गए हैं। इन शौचालयों का रंग रोगन कर उस पर स्वछता के नारे भी लिख दिए गए।