फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के लिए मुस्लिम महिलाओं ने अपने हाथों से बनाई राखी

Sun, 30 Jul 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
modi rakhi muslim women - फोटो : अमर उजाला
राखी के पवित्र त्योहार से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने उनके लिए शनिवार को अपने हाथों से राखी बनाई। इसके लिए महिलाओं ने चीन को भी संदेश देने की कोशिश की। आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

2 of 6
modi rakhi muslim women - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम महिलाओं ने इस राखी का नाम 'मोदी राखी' रखा है। उन्होंने राखी के त्योहार पर चीन की राखियों के बहिष्कार की अपील की। मुस्लिम महिला फाउंडेशन और विशाल भारत संस्‍थान की ओर से वरुणानगरम कालोनी में 'मोदी राखी निर्माण कार्यक्रम' का आयोजन किया।
विज्ञापन

3 of 6
modi rakhi muslim women - फोटो : अमर उजाला
बड़ी संख्या में जुटी मुस्लिम और हिंदू महिलाओं ने पीएम मोदी के चित्र को गोल आकार में काटकर, उसमें टिक्की और गोटे आदि लगाकर मोदी राखी का निर्माण किया। मोदी राखी के उद्घाटन के लिए मु‌ख्य अतिथि पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर बालक दास जी महाराज थे।  

4 of 6
modi rakhi muslim women - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम महिलाओं ने बाबा बालक दास को मोदी राखी बांधा। इस मौके पर बाबा बालक दास ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं ने अपने हाथों से राखी का निर्माण कर चीन को जवाब दिया है। साथ ही यह राखी सांप्रदायिक सौहार्द और बहनों की सुरक्षा का प्रतीक है।  
विज्ञापन

5 of 6
modi rakhi muslim women - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि इससे चीन के खिलाफ पूरे देश में माहौल बनेगा और हम उसकी नाकेबंदी करने में सफल रहेंगे। वहीं मुस्लिम महिला फाउंडेशन की सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि चीन का सामान खरीदना देश के साथ धोखा है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
modi rakhi muslim women - फोटो : अमर उजाला
अंसारी ने कहा कि राखी अपने भाइयों के साथ भावनात्मक संबंध मजबूत होने का प्रतीक है। हम चीनी राखी को खरीदकर अपने भाइयों की जान जोखिम में नहीं डालेंगे। देश के प्रधानमंत्री के चित्र वाली राखी देशभक्ति, सौहार्द और सुरक्षा का अहसास कराएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें