फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार की खातिर सेना का जवान इस्माइल बना अमन, अनीता से की शादी, हर तरफ चर्चे

Wed, 20 Sep 2017 02:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 5
demo pic
प्रेमी युगलों पर हमेशा से मजहब की दीवारें हावी होती रही हैं, बावजूद इसके प्यार करने वालों को धर्म की दीवारें रोक नहीं सकी। प्यार से जुड़ा एक ऐसा ही यूपी के आजमगढ़ जिले में सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए मुस्लिम धर्म को छोड़कर वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हिंदू धर्म को अपना लिया। और उसके बाद हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक युवती से शादी रचाई। आगे की स्लाइड्स में देखें ....

 
विज्ञापन

2 of 5
demo pic

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के बैजाबारी गांव निवासी सेना के एक जवान मो. इस्माइल ने धर्म परिवर्तन कर लखनऊ के आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीतिरिवाज से अपने ही गांव की रहने वाली अनीता चौहान से विवाहकिया है।  उनके शादी की जानकारी पुलिस और दोनों के घर वालों को तब हुई जब लखनऊ से इस्माइल का रजिस्ट्री से भेजा पत्र मिला। पूरे जिले में इस शादी की चर्चा जोरों पर रही।  आजमगढ़ एसपी ग्रामीण ने आवश्यकता पड़ने पर इनकी सुरक्षा की बात कही है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
marriage


 सेना के जवान बैजाबारी गांव निवासी मो. इस्माइल का अपने गांव की रहने वाली अनीता चौहान (19) से काफी दिनों से प्रेम संबंध था। अगस्त माह में इस्माइल छुट्टी लेकर घर पहुंचा और 30 अगस्त को अनीता को लेकर कहीं चला गया। अनीता की मां झिनकी देवी ने चार सितंबर को रौनापार थाने में तहरीर देकर इस्माइल और उसके मित्र तैय्यब के विरुद्ध उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। 

 

4 of 5
एक 'हां' के लिए लड़के ने की इतनी मेहनत!

मामला दो अलग-अलग समुदायों का होने से पुलिस तत्काल हरकत में आ गई और पांच सितंबर को इस्माइल के पिता अजीज को पूछताछ के लिए बुला लिया और उसे थाने में बैठा लिया । 11 सितंबर को रौनापार थाने की पुलिस को लखनऊ से भेजा एक रजिस्टर्ड-पत्र मिला। जिसमें इस्माइल ने इस बात का जिक्र किया था कि ‘उसने लखनऊ के आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीतिरिवाज के साथ अनीता से शादी कर ली है। उसका नाम अब अमन आर्य हो गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रेमी

इसमें घर वालों का कोई दोष नहीं है। हम दोनों बालिग हैं। अपना जीवन हमें किस तरह से जीना है। इसका फैसला लेने का हमें पूरा अधिकार है। इसलिए अब हमारे घर वालों को किसी भी प्रकार की प्रताड़ना न दी जाए’। इस्माइल के अमन आर्य बनकर अनीता से शादी करने की जानकारी होने पर रौनापार पुलिस ने युवक के पिता अजीज को छोड़ दिया। बहरहाल अमन आर्य अपनी पत्नी अनीता के साथ लखनऊ में कहीं रुका हुआ है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें