फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली मुख्तार अंसारी का 'शूटर' बेटा राजनीति में रखेगा कदम

Sun, 29 Jan 2017 11:25 AM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी / मऊ
विज्ञापन
1 of 8
mukhtar ansari abbas ansari - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी और उनके भाई अफजाल अंसारी बसपा में शामिल हो गए हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अंसारी परिवार के तीन सदस्यों को टिकट दिया है। मुख्तार अंसारी खुद मऊ सदर और उनके बेटे अब्बास अंसारी को घोषी सीट से चुनाव लड़ेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
mukhtar ansari abbas ansari - फोटो : अमर उजाला
वहीं मुख्तार के दूसरे भाई और मौजूदा विधायक सिगबतुल्लाह अंसारी को मोहम्मदाबाद से टिकट दिया गया है। मुख्तार अंसारी पर जहां हत्या, हत्या की कोशिश और अपहरण समेत 44 केस दर्ज हैं वहीं राजनीति की दुनिया में कदम रखने जा रहे उनके बेटे अब्बास अंसारी की छवि अपने पिता से काफी अलग है।
विज्ञापन

3 of 8
mukhtar ansari - फोटो : अमर उजाला
हालांकि बाप-बेटे में एक बड़ी समानता है। मुख्तार अंसारी जहां एक अच्छे निशानेबाज है वहीं उनका बेटा अब्बास अंसारी अंतरराष्ट्रीय स्तर का शूटर रहा है । मुख्तार अंसारी के बारे में कहा जाता है वह हवा में उड़ती चिड़िया को भी एक शॉट में मार गिराते वहीं बेटा अब्बास अंसारी उनसे भी आगे निकल गया है।

4 of 8
mukhtar ansari abbas ansari - फोटो : अमर उजाला
अब्बास सक्रिय खिलाड़ी हैं और निशानेबाजी प्रतियोगिता में तीन बार नेशनल चैंपियन रहे हैं। जनवरी-फरवरी 2012 में राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में उन्होंने जूनियर स्कीट गोल्ड मैडल जीता। इस परफॉरमेंस से अब्बास ने जूनियर भारतीय निशानेबाजी टीम में बतौर कप्तान जगह बनायी ।
विज्ञापन

5 of 8
mukhtar ansari abbas ansari - फोटो : अमर उजाला
 125 में से 105 पॉइंट्स पर निशान लगाकर जर्मनी के शूल शहर में हुए जूनियर वर्ल्ड कप में सबसे टॉप भारतीय निशानेबाज बन गए। इसके कुछ ही महीनों बाद फ़िनलैंड में हुए 2012 के दुसरे जूनियर वर्ल्ड कप में भी अब्बास टॉप भारतीय निशानेबाज बन गए।
विज्ञापन

6 of 8
mukhtar ansari abbas ansari - फोटो : अमर उजाला
अब्बास अपने पिता मुख्तार को ही अपना कोच, गाइड और मेंटर मानते हैं। शूटिंग में उन्होंने उत्तर प्रदेश के बजाय पंजाब का प्रतिनिधित्व किया है। खेल से राजनीति की दुनिया में कदम रखने जा रहे अब्बास की राह आसान नहीं होगी। घोसी सीट से सपा ने जहां सुधाकर सिंह को‌ टिकट दिया है वहीं भाजपा से फागू चौहान चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

7 of 8
abbas ansari - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि  घोसी विधानसभा क्षेत्र चौहान बाहुल्य क्षेत्र है। यहां से चौहान मतों के सहारे ही कई बार चौहान प्रत्याशी सांसद और विधायक निर्वाचित हुए हैं। घोसी विधानसभा के अलावा घोसी लोकसभा क्षेत्र से भी जाना जाता है। यहां से सांसद 2014 में हरिनरायन राजभर अपन निकटम प्रतिद्वंदी दारा चौहान को हराए।
विज्ञापन

8 of 8
mukhtar ansari abbas ansari - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में विधायक सुधाकर सिंह(सपा) ७३६८८ मत पाकर अपने निक‌टम प्रतिद्वंदी फागू चौहान (बसपा) ५८१४४ को हराया। यहां से पिछले चुनाव में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ने भी पर्चा दाखिल किया था। यहां से उन्हें ४४६४५ वोट मिला था। यहां मतदान केंद्रों की संख्या ३५४ है। विस क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या ३६४३८२ है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या१९८८१८ एवं महिला मतदाताओं की संख्या १६५५६४ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें