फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलसराय रेलवे स्टेशन: नाम के बाद अब बदला जा रहा रंग, पांच को होगा लोकार्पण

Thu, 02 Aug 2018 02:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
mughalsarai - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश की इमारतों के भगवाकरण का सिलसिला लगातार जारी है और इसी कड़ी में अब मुगलसराय स्टेशन को भी भगवा रंग दिया जा रहा है। नाम बदलने के बाद अब यूपी के मुगलसराय स्टेशन का रंग भी बदल गया है। मुगलसराय रेलवे स्टेशन के नये नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन का उद्घाटन पांच अगस्त को करने के लिए रेलमंत्री, मुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष आने वाले हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
 
विज्ञापन

2 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मुगलसराय रेलवे स्टेशन के नए नाम का उद्घाटन करने के बाबत तैयारियां जोरों पर है। रेल अधिकारी भी कार्यक्रम में रेलमंत्री के आगमन पर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है। रेलवे स्टेशन के पोर्टिको व आसपास के क्षेत्र को भगवा रंग से रंगा जा रहा है। बुधवार को कार्य का निरीक्षण करने रेलवे स्टेशन पहुंचे डीआरएम ने पोर्टिको को  सजाने के लिए निर्देशित किया।  

 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मुगलसराय के नये नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन का उद्घाटन पांच अगस्त को करने के लिए रेलमंत्री, मुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष आने वाले हैं। । पोर्टिको पर रंग रोगन व साज सज्जा के स्थिति जानने के लिए डीआरएम पंकज सक्सेना अधिकारियों के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पोर्टिको को बेहतर तरीके से सजाने का निर्देश दिया। पोर्टिको के ऊपर लगे बोर्ड व आसपास के क्षेत्र को फूलों एवं रंग बिरंगी झालरों से सजाने को कहा। 

 

4 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला

पोर्टिको में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बारे में जानकारी से सजा बोर्ड भी लगाया जा रहा है। इसमें उनसे जुड़ी जानकारियां होंगी । यहां पहले से ही पंडित कमलापति त्रिपाठी का शिलापट्ट लगा हुआ है। वहीं पास में मुगलसराय का इतिहास को बताने के लिए एक अन्य बोर्ड लगाया गया। 

 
विज्ञापन

5 of 6
pddu nagar - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि इससे पहले इमारतों, बसों, शौचालय, टॉल प्लाजा और सरकारी स्कूलों का भगवाकरण हो चुका रहा है। इमारतों के भगवाकरण का सिलसिला पिछले साल अक्टूबर महीने से जारी है जब मुख्यमंत्री के दफ्तर ऐनेक्स को केसरिया रंग में पेंट किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
पोर्टिको में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बारे में जानकारी से सजा बोर्ड भी लगाया जा रहा है। इसमें उनसे जुड़ी जानकारियां होंगी । यहां पहले से ही पंडित कमलापति त्रिपाठी का शिलापट्ट लगा हुआ है। वहीं पास में मुगलसराय का इतिहास को बताने के लिए एक अन्य बोर्ड लगाया गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें