फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसेज इंडिया अर्थ श्वेता चौधरी ने सेनेटरी पैड मशीन का किया उद्घाटन, छात्राओं से कही ये बात

Wed, 04 Apr 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
Shweta Chaudhary - फोटो : अमर उजाला
मिसेज इंडिया अर्थ श्वेता चौधरी मंगलवार को वाराणसी पहुंचीं। यहां उन्होंने छात्राओं की नसीहत देने के साथ ही ऑटामेटिक वेंडिंग सेनेटरी पैड मशीन का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म आना डर की नहीं बल्कि गर्व की बात है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Shweta Chaudhary - फोटो : अमर उजाला
मिसेज इंडिया अर्थ ने श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज के स्वयंसिद्धा हॉस्टल में बृज किशोर स्टूडेंट्स फाउंडेशन के सहयोग से लगाए गए ऑटोमेटिक वेंडिंग सेनेटरी पैड मशीन व सेनेटरी डिस्ट्रॉय मशीन का उद्घाटन किया। कहा कि मासिक धर्म आना डर की नहीं बल्कि गर्व की बात है। ये बताता है कि हम स्वस्थ हैं। हम उन दिनों में स्वच्छता अपनाएंगे तो हमारी शारीरिक क्षमता में वृद्धि होगी। 

 
विज्ञापन

3 of 7
Shweta Chaudhary - फोटो : अमर उजाला
बनारस में जन्मी, अहरौरा में पली बढ़ी मिसेज इंडिया अर्थ श्वेता चौधरी ने कहा कि सपने पूरे करने के लिए उम्र नहीं पैशन चाहिए। अगर आपमें कुछ करने की चाहत है तो उम्र आड़े नहीं आती। मैंने भी मॉडलिंग के कॅरियर को शादी के बाद पूरा किया। 

 

4 of 7
Shweta Chaudhary - फोटो : अमर उजाला
श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में पहुंची श्वेता चौधरी ने छात्राओं से आह्वान किया कि वो अपने अंदर के पैशन को हमेशा जिंदा रखें। कहा कि सपने पूरे करने की कोई उम्र नहीं होती। अक्तूबर 2017 में मिसेज इंडिया अर्थ का खिताब जीतने वाली श्वेता चौधरी ने बताया कि जून में होने वाले मिसेज अर्थ कांटेस्ट की तैयारी कर रही हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
Shweta Chaudhary - फोटो : अमर उजाला
 वो भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। उन्होंने मॉडलिंग के क्षेत्र में कॅरियर बनाने वाले युवतियों को संदेश दिया कि माना कि ये क्षेत्र आसान नहीं है लेकिन सही राह पर चलते हुए आप अपनी मंजिल जरूर पा सकती हैं। परिवार का सहयोग बेहद जरूरी है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
Shweta Chaudhary - फोटो : अमर उजाला
जैसे मेरे सपने को पूरा करने के लिए मेरे पति ने मेरा सहयोग किया। मेरे पापा चाहते थे कि मैं मिस इंडिया बनूं लेकिन उनकी मृत्यु के बाद मुझे जॉब करनी पड़ी। शादी और बच्चों के बाद मेरे पति ने मुझे पापा की ख्वाहिश को पूरा करने को प्रेरित किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Shweta Chaudhary - फोटो : अमर उजाला
फाउंडेशन के सचिव राजीव वर्मा व संजीव अग्रवाल ने 25 छात्राओं को स्वच्छता दूत बनाया। प्रबंधक अनिल जैन ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्रम् और स्मृति चिह्न ने नवाजा। स्वागत प्राचार्य डॉ. कुमकुम मालवीय ने किया। उधर प्राथमिक विद्यालय बर्थरा खुर्द में भी श्वेता चौधरी ने महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें