फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिये किसकी दीवानी हैं सांसद डिंपल यादव

Wed, 01 Mar 2017 10:38 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
डिंपल यादव (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पहली बार जौनपुर के दौरे पर आई लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने आज चुन-चुनकर विपक्षी दलों पर वार किया। इस दौरान उन्होंने अपनी पसंद का भी खुलासा किया। आगे की स्लाइड में जानें डिंपल की पंसद-
विज्ञापन

2 of 8
Imarti - फोटो : indiacare
कन्नौज की सांसद ने कहा कि जौनपुर की इमरती बहुत प्रसिद्ध है। मैं यहां की इमरती खूब खाती हूं। यह काफी स्वादिष्ट होती है। डिंपल के इतना कहते स्‍थानीय नेताओं ने बताया कि हेलीकाप्टर में इमरती रखवा दी गई है। आगे की स्लाइड में जानें क्या है इस इमरती की खासियत-
विज्ञापन

3 of 8
dimple yadav in jaunpur - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि जौनपुर की इमरती लंबे समय से नेताओं की पहली पसंद रही है। एक जमाने में अपने इत्र और सुगंधित तेलों के लिए मशहूर रहे जौनपुर शहर की लजीज इमरती की देश-विदेश में धूम रही है।

4 of 8
dimple yadav in jaunpur - फोटो : अमर उजाला
'शिराज़-ए-हिंद' के नाम से मशहूर जौनपुर शहर की प्रसिद्ध इमरती 153 वर्ष पुरानी हो चुकी है। शहर के नक्खास मुहल्ले के निवासी बेनीराम देवी प्रसाद ने सन 1855 से अपनी दुकान पर देशी घी की ‘इमरती’ बनाना शुरू किया था।
विज्ञापन

5 of 8
ड‌िंपल यादव
उस समय देश गुलाम था फिर भी बेनीराम देवीप्रसाद ने अपनी इमरती की श्रेष्ठता एवं स्वाद बरकरार रखा। बेनी राम देवी प्रसाद के बाद उनके लड़के बैजनाथ प्रसाद, सीताराम व पुरषोत्तम दास ने अपना कारोबार बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन

6 of 8
डिंपल यादव
इन्होंने भी जौनपुर की प्रसिद्ध इमरती की महक बनाए रखी। इसके बाद विष्णु चन्द, प्रेमचन्द एवं जवाहरलाल ने इमरती को देश के बाहर भेजने का काम शुरू किया। अब जौनपुर की प्रसिद्ध इमरती को बेनीराम देवी प्रसाद की चौथी पीढ़ी के वंशजों ने पूरी तरह से संभाल लिया है।
विज्ञापन

7 of 8
डिंपल यादव के साथ अखिलेश यादव
जौनपुर की प्रसिद्ध इमरती की खासियत यह है कि यह हरे उड़द, देशी चीनी और देशी घी से लकड़ी की आंच पर ही बनाई जाती है। उड़द की दाल को सिल-बट्टे से पिसवाया जाता है। इमरती के लिए देशी चीनी आज भी बलिया से मंगाई जाती है।
विज्ञापन

8 of 8
डिंपल यादव तनाव में है
देशी चीनी और देशी घी में बनने के कारण इमरती गरम होने और ठंडी रहने पर भी मुलायम रहती है। बिना फ्रिज के इस इमरती को कम से कम दस दिन तक सही हालत में रखा जा सकता है। स्‍थानीय लोग बताते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर समेत कई दिग्गज नेताओं की पसंद रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें