फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल की खूबसूरती और टैलेंट का संगम है फिल्म ‘मिर्जा जूलियट’

Thu, 06 Apr 2017 06:21 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
mirza - फोटो : अमर उजाला
सात अप्रैल को रुपहले पर्दे पर आ रही फिल्म ‘मिर्जा जूलियट’ में पूर्वांचल की खूबसूरती और यहां के लोगों का टैलेंट दिखेगा। बुधवार को काशी पहुंचे फिल्म के स्टार कास्ट ने ढेर सारी बातें की। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
mirza - फोटो : अमर उजाला
फिल्म ‘मिर्जा जूलियट’ की कहानी भी यूपी, खासकर पूर्वांचल के माहौल पर आधारित है। फिल्म के स्टार कास्ट बुधवार को जब फिल्म प्रमोशन के लिए काशी स्थित पराड़कर भवन पहुंचे तो उनकी झलक के लिए लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

3 of 6
mirza - फोटो : अमर उजाला
फिल्म की 80 प्रतिशत शूटिंग मिर्जापुर और आसपास के रमणीय स्थलों पर हुई है। निर्देशक और कलाकारों ने दावा किया कि युवाओं को फिल्म खूब पसंद आएगी।मिर्जापुर के अलावा बनारस में भी इस फिल्म के प्रमुख दृश्य फिल्माए गए हैं। 

4 of 6
mirza juliet
फिल्म के निर्देशक राजेश राम सिंह ने बताया कि फिल्म में बेटियों की इच्छा और मिर्जापुर की खूबसूरती को बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। बताया कि किस तरह से यूपी में बेटियों की शादी बिना पूछे तय करके उनके अरमानों का गला घोंट दिया जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म मिर्जा जुलिएट का एक दृश्य
इसी को आधार बनाकर फिल्म की कहानी बुनी गई है। फिल्म अभिनेत्री पिया बाजपेयी ने फिल्म की जानकारी दी। साथ में फिल्म के कुछ बोल्ड डायलॉग भी सुनाए। अभिनेता प्रियांशु चटर्जी और दर्शन कुमार ने भी अपने-अपने रोल और पूर्वांचल से जुड़े अनुभव साझा किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पिया बाजपेई
 बता दें कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट गाजीपुर के युवराजपुर से आने वाले शांति भूषण ने लिखे हैं। प्रोड्यूसर काशी के ही अमित सिंह हैं, जो कि मूलत: आजमगढ़ के अतरौलिया के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें