फैशन एंड स्टाइल एजूकेशन सोसाइटी व मोशन पिक्चर लर्नर के सहयोग से यूपी बेस्ट डिजाइनर 2018 प्रतियोगिता का बनारस में आयोजन किया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
यूपी के विभिन्न शहरों से आए डिजाइनर के हुनर का जलवा फैशन शो में बखूबी देखने को मिला। ट्रेडिशनल व वेस्टर्न थीम पर फैशन डिजाइनिंग की छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई ड्रेस पहनकर जब मॉडल्स ने रैंप पर कदम रखा तो लगा कि उन्होंने किसी प्रोफेशनल फैशन डिजाइनर की बनाई ड्रेस पहनी हैं।
विज्ञापन
3 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
ईवनिंग गाउन से लेकर क्रॉप टॉप, साड़ी, लहंगे के साथ वेस्टर्न ड्रेसेज का आकर्षक अंदाज छाया रहा। फैशन एंड स्टाइल एजूकेशन सोसाइटी की ओर से यूपी बेस्ट डिजाइनर 2018 प्रतियोगिता में यूपी के विभिन्न फैशन डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट के डिजाइनरों ने भाग लिया।
4 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
इसमें गोरखपुर से तूलिका, शुभम, देव, वाराणसी से अनीता, दीपाली, वर्षा, मंजुषा, सरोजनी व निष्ठा आदि को लेकर कुल 14 डिजाइनरों की बनाई गई एक से बढ़कर एक ड्रेस में करीब 20 मॉडल्स रैंप पर उतरीं।
कई डिजाइनरों ने भी अपनी बनाई हुई ड्रेस में रैंप पर कैट वॉक किया। ट्रेडिशनल और इंडो वेस्टर्न के अलग-अलग चार राउंड में बनारसी फैब्रिक में राजशाही लुक में पेश किया।