‘पंख- एक नई उड़ान’ की ओर से बनारस के मलदहिया स्थित बैंक्वेट हॉल में न्यू ऐरा फैशन स्टाइल एग्जीबिशन में मॉडलों ने रैंप पर अपना जलवा दिखाया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
यहां विभिन्न शहरों से आई महिला उद्यमियों ने फैशन डिजाइनिंग, होम डेकोर, ज्वेलरी, भगवान के वस्त्रों के लगभग 40 से 50 स्टाल सजाए। मेले में महिलाओं ने लोहड़ी की खरीदारी संग जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
3 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
महिला उद्यमियों के हुनर को एक नया आयाम मिलने के साथ बेहतरीन मंच भी मिला। प्रदर्शनी में ऋतु मेहरा द्वारा हैंडमेड चॉकलेट, पेस्ट्री, केक की खुशबू संग आकर्षक पैकिंग लोगों को खासा पसंद आई।
4 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
जिसे चॉकलेट या पेस्ट्री खाने के बाद उसकी पैकिंग को पेन स्टैंड या सजावटी समानों के रूप में प्रयोग कर सकते है। उद्घाटन पूजा मधोक, रानिका जायसवाल, डॉ. दिपाली गुप्ता व डॉ. श्वेता चक्रवर्ती ने किया।
संयोजन गुंजन जालान, नेहा गिनोड़िया, श्वेता अग्रवाल, अभिषेक जालान, मनीष गिनोडिया, अंशिता गिनोड़िया व महेश चौधरी का रहा। फैशन शो में ब्यूटी एंड जॉय की हिमानी जायसवाल व उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा। जिसमें वंदना, भावना, कोमल, शेफाली आदि ने रैंप पर कैटवॉक किया।