मॉडलिंग का सपना पूरा न हो पाने के कारण वाराणसी में पूजा पटेल ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस मामले में मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति और उसके घर वाले उसके मॉडलिंग और एक्टिंग के खिलाफ थे, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।