फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद की तनुप्रिया के सिर सजा मिस यूपी का ताज, देखें तस्वीरें

Tue, 24 Apr 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
1 of 10
miss up - फोटो : अमर उजाला
कई महीनों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार मिस यूपी क्वीन की तलाश पूरी हो ही गई। यूपी के जौनपुर शहर में मिस यूपी क्वीन 2018  का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के  विभिन्न जिलों से चुनकर आईं 21 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।  रंग-बिरंगी रोशनी के बीच घंटो रैम्प पर जलवा बिखेरने और पांच राउंड की कठिन परीक्षा के बाद दिल थाम के बैठने वाली प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने इलाहाबाद की तनुप्रिया को खिताब के लायक चुना। आगे की स्लाइड्स में देखें इस रंगारंग आयोजन की तस्वीरें..

 
विज्ञापन

2 of 10
miss up - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर के रासमंडल स्थित विवाह मैरिज हाल में रविवार की रात को सौंदर्य की नई परिभाषा गढ़ दी गई। रंगबिरंगी रौशनी में कैटवाक के दौरान अपने सौंदर्य से चकित कर देने वाली सुंदरियों ने कठिन परीक्षाओं से गुजरते हुए साबित किया सुंदर काया ही नहीं बल्कि वे सुंदर मस्तिष्क और ममतामय दिल की स्वामिनी भी हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 10
miss up - फोटो : अमर उजाला

पांच राउंड की कठिन परीक्षा के बाद इलाहाबाद की तनुप्रिया सिंह परमार ने मिस यूपी क्वीन 2018 चुना गया। सोनभद्र की प्रियंका रघुवंशी दूसरे और गोरखपुर की साक्षी ने तीसरे स्थान पर रहीं। अभनेत्री मंजरी फड़नीस ने विजेताओं को सम्मानित किया गया। 

 

4 of 10
miss up - फोटो : अमर उजाला

फ्रैंडस ग्रुप ट्रस्ट के बैनर तले गहना कोठी द्वारा प्रायोजित मिस यूपी क्वीन 2018 ग्रैंड फिनाले में विभिन्न जिलों से चुनकर आईं 21 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल ने परिचय राउंड के बाद उनमें से दस श्रेष्ठ प्रतिभागियों को चुना। उसके बाद लिखित परीक्षा कराई गई। टेलेंट राउंड में पांच प्रतिभागियों का चयन अगले चक्र के लिए हुआ। 
 
विज्ञापन

5 of 10
miss up - फोटो : अमर उजाला

इसमें इलाहाबाद की तनुप्रिया, सोनभद्र की प्रियंका रघुवंशी, गोरखपुर की साक्षी जायसवाल. इलाहाबाद की सोनाली केसरवाली और जौनपुर की सान्या सिंह चुनी गईं। उसके बाद सामाजिक सरोकार के सवालों का बेहतर जवाब देकर तनुप्रिया के सिर मिस यूपी क्वीन 2018 का खिताब हासिल किया।  
 
विज्ञापन

6 of 10
miss up - फोटो : अमर उजाला

प्रियंका दूसरे व साक्षी तीसरे स्थान पर रहीं।  जौनपुर की नेहा सिंह को बेस्ट ब्यूटी फुल स्माइल, जौनपुर की काजल गुप्ता को बेस्ट सिल्की हेयर, कानपुर की सिमरन साहू को मिस एलिगेंट,  इलाहाबाद की सोनल केसरवानी को शाइनी स्कीन और जौनपुर की अंजली सिंह को प्रामिनेंट आइज का खिताब दिया गया। 

 
विज्ञापन

7 of 10
miss up - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के मनन, जौनपुर के राजेंद्र सिंह राज, डा. क्षितिज शर्मा, संदीप पांडेय, बालिका वैष्णवी श्रीवास्तव, फ्रेंडस डांस ग्रुप, रिदम डांस फैक्ट्री और क्यूरियस बैंड के कलाकारों ने नृत्य और गीत से समा बांध दिया। स्वागत नाज शेख, संचालन शिल्पी व सलमान शेख ने किया। कोरियोग्राफी सागर शान लखनऊ ने किया। क्यूरियस बैंड की प्रस्तुति लोगों के लिये आकर्षण का केंद्र बनी रही। 
 

8 of 10
miss up - फोटो : अमर उजाला
प्रतिभागियों को मंच मिला तो उनके हौसलों को पंख लग गए। अभिनेत्री मंजरी ने प्रतिभागियों से पूछा कि यूपी को बेहतर बनाने के लिए वे क्या करेंगी। 

9 of 10
miss up - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका रघुवंशी ने जवाब में कहा कि जातिवाद, भेदभाव, गंदी राजनीति से मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और महिलाओं पर अत्याचार रोककर यूपी को श्रेष्ठ बनाया जा सकता है। निर्णायकों को उनका जवाब पसंद आया।
विज्ञापन

10 of 10
miss up - फोटो : अमर उजाला
तनुप्रिया ने कहा कि वह मिस इंडिया बनना चाहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें