फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस-मिसेज बनारस के लिए रैंप पर उतरीं ब्यूटी क्वींस, देखें दिलकश अदाओं की तस्वीरें

Tue, 19 Jun 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
miss and mrs varanasi - फोटो : अमर उजाला
मिस एवं मिसेज बनारस प्रतियोगिता में रुप रंग का जलवा दिखाने के लिए युवतियों और महिलाओं में उत्साह चरम पर रहा। बॉलीवुड गीतों की धुन पर प्रतियोभागियों ने कैटवॉक कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीन राउंड में अलग-अलग परिधानों में प्रतिभागियों ने रैंप पर कदमताल कर निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
miss and mrs varanasi - फोटो : अमर उजाला
बनारस में वात्सलय इंटरटेंमेंट की ओर से कैंटोमेंट स्थित होटल में आयोजित प्रतियोगिता में अलग-अलग जिलों से आईं 50 महिलाओं और 30 लड़कियों ने भाग लिया। ऑडिशन के प्रथम रांउड में बनारसी साड़ी पहनकर कर सभी ने परिचय दिया। 
 
विज्ञापन

3 of 6
miss and mrs varanasi - फोटो : अमर उजाला

दूसरे रांउड में इन्हें गाउन में निर्णयकों के सामने अपने अदा के साथ उनके सवालों का उत्तर देना था। वहीं, तीसरे व अंतिम रांउड में वेस्टर्न ड्रेस में सिंगिंग, डांस, और एक्टिंग कर अपने हुनर का जलवा दिखाया। 

 

4 of 6
miss and mrs varanasi - फोटो : अमर उजाला
फाइनल ऑडीशन में 20 महिलाओं और 15 महिलाओं का चयन किया गया। फाइनल ऑडीशन के बाद एक मेगा फाइनल शो अगले 18, 19 और 20 जुलाई को किया जाएगा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
miss and mrs varanasi - फोटो : अमर उजाला
तीन दिनों तक चलने वाले प्रतियोगिता के प्रथम दिन मिस बनारस, द्वितीय दिन मिसेज बनारस, तृतीय व चतुर्थ दिन बनारस फैशन वीक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारत के विभिन्न शहरों के 50 युवा ड्रेस डिजाइनर हिस्सा लेगें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
miss and mrs varanasi - फोटो : अमर उजाला
निर्णायकों के रूप में निहारिका राय, जया गुप्ता, दिव्या यादव, अर्पिता वीर, दीपिका श्रीवास्तव, फैशन डिजाइनर मुकीम अख्तर व बालीवुड कोरियोग्राफर अयूब खान, कुशल जायसवाल व रोशनी जायसवाल, शाकिब भारत रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें