फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ की चिकनकारी के लिए रैंप पर उतरा बॉलीवुड, देखें तस्वीरें

Wed, 08 Mar 2017 10:15 AM IST
amarujala.com - Written by: शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
1 of 10
mijwan fashion show 2017 - फोटो : twitter
मायानगरी मुंबई में आजमगढ़ के मेजवां गांव की महिलाओं के हुनर का जबर्दस्त जलवा देखने को मिला। आलम यह रहा है कि दर्जनों बॉलीवुड स्टार उनकी इस प्रतिभा के मुरीद हो गए। आगे देखें शानदार तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 10
mijwan fashion show 2017 - फोटो : twitter
आजमगढ़ का मिजवां गांव अपनी चिकनकारी के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। रविवार की रात यहां की महिलाओं द्वारा बनाए गए कपड़े के लिए फैशन शो का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

3 of 10
mijwan fashion show 2017 - फोटो : twitter
मिजवां फैशन शो समर 2017 में कैफी आजमी चिकनकारी सेंटर में निर्मित लहंगों और शेरवानी को पहन कर बालीवुड के बादशाह शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा समेत कई फिल्मी सितारे रैंप पर उतरे।

4 of 10
mijwan fashion show 2017 - फोटो : twitter
डिजिटल साउंड पर सतरंगी छटा के बीच आयोजित फैशन शो का नजारा देखते ही बन रहा था। बालीवुड की हस्तियों को देख अभिनेत्री शबाना आजमी की आंखों में खुशी के आंसू छलक गए।
विज्ञापन

5 of 10
mijwan fashion show 2017 - फोटो : twitter
मेजवां गांव में लड़कियों की शिक्षा के लिए कार्यक्रमों का विस्तार करने के लिए मिजवां सोसाइटी का गठन शबाना आजमी के पिता दिवंगत कैफी आजमी ने 1993 में किया था।
विज्ञापन

6 of 10
mijwan fashion show 2017 - फोटो : twitter
कैफी साहब ‌के निधन के बाद अब उनकी बेटी और अभिनेत्री शबाना आजमी इसको आगे बढ़ा रही हैं। इसके लिए प्रतिवर्ष मुंबई में फैशन शो आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन

7 of 10
mijwan fashion show 2017 - फोटो : twitter
कहा जाता है कि मिजवां की चिकनकारी ऐसी है जिस पर तितलियां बैठने के लिए मजबूर हो जाती हैं। फैशन शो के दौरान मिजवां गांव की चिकनकारी सेंटर की प्रभारी संयोगिता, संगीता, आदित्य, श्वेता को बालीवुड स्टार्स ने सम्मानित किया।

8 of 10
mijwan fashion show 2017 - फोटो : twitter
पहली बार मुंबई जाने वाली मेजवां की 12वीं की छात्रा श्वेता ने बताया कि यह मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं है। शाहरुख, अनुष्का, हुमा कुरैशी से मेजवां की तारीफ सुनकर बहुत अच्छा लगा।

9 of 10
mijwan fashion show 2017 - फोटो : twitter
फैशन शो का हिस्सा रहे अ‌भिनेता शाहरुख खान ने शबाना आजमी से कहा कि आप और आपकी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद। उम्मीद करता हूं कि अगली बार चिकन पहने के साथ खाने को भी मिलेगा।
विज्ञापन

10 of 10
mijwan fashion show 2017 - फोटो : twitter
इस सफल फैशन शो के बाद अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा कि इसके जरिये हमारी जन्मभूमि की आवाज पूरे देश में गूंज रही है। यह एक तरह से हमारे जिले का नाम बदनाम करने वालों को मुंहतोड़ जवाब है। अब गर्व से कहो हम आजमी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें