सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे प्रतीक यादव सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं और अपने दिल की बात अक्सर शेयर करते रहते हैं। प्रतीक ने सोशल मीडिया वेबसाइट इंस्टाग्राम पर अपने बच्चों की फोटो शेयर की है जिसने उन्हें एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। आगे की पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
2 of 6
prateek yadav
- फोटो : अमर उजाला
पेश से बिजनेसमैन प्रतीक यादव को तीन चीजों से बेहद प्यार है। एक है जिम, दूसरा कार और तीसरा है कुत्ते। पहलवान पिता के बेटे प्रतीक यादव को बॉडी बनाने का बेहद शौक है। उन्होंने लखनऊ में आयरन कोर नाम से जिम बना रखा है।
विज्ञापन
3 of 6
prateek yadav
- फोटो : अमर उजाला
प्रतीक ने पिछले दिनों अपने फिटनेस का राज पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि शाकाहारी रहते हुए भी बॉडी बनाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि अच्छी बॉडी के लिए मात्र एक घंटे की एक्सरसाइज पर्याप्त है। बताया कि वह 2003 से रोज एक्सरसाइज कर रहे हैं।
4 of 6
prateek yadav
- फोटो : अमर उजाला
प्रतीक यादव की दूसरी पसंद है करीब पांच करोड़ रुपये की लैम्बोर्गिनी। उन्होंने इस विवादास्पद कार ताजा फोटो पोस्ट की है। प्रतीक ने लिखा कि यह दुनिया की सबसे फेमस कार है। बता दें कि यह वही कार है जिसे चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने सपा सरकार के भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया था।
विज्ञापन
5 of 6
prateek yadav
- फोटो : अमर उजाला
प्रतीक की तीसरी सबसे पसंदीदा चीज है उनके कुत्ते हैं। उन्होंने एक फोटो पोस्ट कर लिखा, कुत्ते, जिम और सफलता यही मेरा जीवन है। ये बच्चे हमेशा मेरे साथ सोते हैं। कहा- पेश है नानू । यह मेरा बेटा है और यही मेरी खुशी है। पास में सोई एक कुतिया के बारे में प्रतीक ने लिखा ये मेरी बेटी 'दुलारी' है ।
उनकी इस फोटो को अब तक 816 लोग लाइक कर चुके हैं। इस फोटो उनके एक प्रशंसक ने लिखा कि आप बेटी दुलारी की बहुत कम दुलार देते हो। उसकी बहुत कम फोटो डालते हो। इस प्रतीक ने कहा कि ऐसा नहीं पहले वह दुलारी की कई फोटो पोस्ट कर चुके हैं।