उत्कर्ष वर्ल्ड बैंक की ओर से आयोजित मैराथन रैली में प्रतिभागियों ने जमकर हिस्सा लिया। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से रविवार की सुबह पांच बजे रैली निकाली गई।
विज्ञापन
1 of 8
उत्कर्ष मैराथन सीजन की रैली में शामिल खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से आयोजित मैराथन में वाराणसी और अन्य प्रदेशों तीन हजार से अधिक प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई। इसमें महिला प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी की। शहर की सड़कों पर निकलकर लोगों को क्लीन और ग्रीन काशी का संदेश देते हुए धावक आगे बढ़ते जा रहे थे। 5, 10 और 21 किलोमीटर के साथ ही इस मैराथन में दिव्यांग लोगों के लिए भी 2 किलोमीटर की दौड़ हुई।
विज्ञापन
2 of 8
उत्कर्ष मैराथन सीजन की रैली में शामिल खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
ओलंपियन मैरीकॉम ने उत्साह बढ़ाया और हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। उन्होंने कहा कि अच्छी सेहत के लिए शारीरिक के साथ ही मानसिक तौर पर भी स्वस्थ रहने की जरूरत है। युवाओं का उत्साह साल दर साल मैराथन को लेकर बढ़ता जा रहा है।
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित उत्कर्ष मैराथन के लिए आधी रात से ही प्रतिभागी मैदान में पहुंचने लगे थे। सुबह करीब 5.30 बजे जिलाधिकारी एस राजलिंगम, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) एस चिनप्पा, बैंक के एमडी और सीईओ गोविंद सिंह मंच से झंडी दिखाई। अलग-अलग कैटेगरी में दौड़ने वाले प्रतिभागियों को बारी-बारी से रवाना किया गया। दौड़ संस्कृत विश्वविद्यालय से शुरू होकर मकबूल आलम रोड होते हुए पुलिस लाइन तिराहा, भोजूबीर होते हुए संत अतुलानंद चौराह से फुलवरिया पुल तक और उसके बाद संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पर आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
3 of 8
उत्कर्ष मैराथन सीजन
- फोटो : अमर उजाला
किस कैटेगरी में किसको मिला पुरस्कार
5 किलोमीटर पुरुष महिला
विजेता अजय पटेल जुवेदा खातून
प्रथम रनर अप नीतेश कुमार वंदना
द्वितीय रनर अप संदीप पाल सोनी देवी
वाराणसी श्रेणी अजय पटेल वंदना
10 किलोमीटर
पुरुष महिला
विजेता पंकज कुमार आराधना
प्रथम रनर अप शिवा कुंडू भागश्री नौले
द्वितीय रनर अप दिनेश रेबी पाल
वाराणसी श्रेणी पंकज कुमार आराधना
4 of 8
उत्कर्ष मैराथन सीजन
- फोटो : अमर उजाला
21 किलोमीटर
पुरुष महिला
विजेता प्रिंस कुमार अंजली कुमारी
प्रथम रनर अप मोहन सैनी श्रद्धा
द्वितीय रनर अप विशाल ममता
वाराणसी श्रेणी चंदन भारद्वाज ममता पाल
विज्ञापन
5 of 8
उत्कर्ष मैराथन सीजन
- फोटो : अमर उजाला
पैरा एथलीट व्हील चेयर-दो किलोमीटर
विजेता संतोष कुमार बंदे
प्रथम रनर अप मोहन प्रताप
द्वितीय रनर अप श्रीराम यादव
विज्ञापन
6 of 8
उत्कर्ष मैराथन सीजन
- फोटो : अमर उजाला
पैरा एथलीट रनर-दो किलोमीटर
विजेता पुष्पेंद्र
प्रथम रनर अप धीरज यादव
द्वितीय रनर अप यशवर्धन
विज्ञापन
7 of 8
उत्कर्ष मैराथन सीजन
- फोटो : अमर उजाला
मैराथन में इनकी रही उपस्थिति
जिलाधिकारी एस राजलिंगम, अपर पुलिस आयुक्त एस चिनप्पा, 39 जीटीसी के बिग्रेडियर अनीरबान दत्त, वन संरक्षक डॉ. रवि कुमार, सीडीओ हिमांशु नागपाल, वाराणसी कैंटोंमेंट बोर्ड के सीईओ सत्यम मोहन, 34वीं बटालियन पीएसी के कमांडेट पंकज कुमार, 95 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर, अतुलानंद ग्रुप आफ एजूकेशन से डॉ. दिव्या सिंह, एडीसीपी क्राइम श्रुति, एडीसीपी काशी ईशान सोनी ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
काशी का महत्वपूर्ण आयोजन बन चुका है मैराथन : गोविंद सिंह
उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक के एमडी और सीईओ गोविंद सिंह ने कहा, उत्कर्ष मैराथन अब काशी का महत्वपूर्ण आयोजन बन चुका है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न जगहों से आए लोगों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया। लोगों का उत्साह देखकर यह लगता है कि हम सभी क्लीन काशी, ग्रीन काशी को लेकर जागरूक हैं।