फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब माउंट एवरेस्ट फतह करना चाहते हैं मनोज, फहरा चुके हैं 20 हजार फीट की ऊंची चोटी पर तिंरगा

Wed, 27 Nov 2019 10:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
27 जुलाई को माउंट स्टोक कांगड़ी पर तिंरगे के साथ मनोज। - फोटो : अमर उजाला
माउंट स्टोक कांगड़ी फतह करने के बाद अब युवा मनोज यादव माउंटे एवरेस्ट फतह करने का सपना देख रहे हैं। लेकिन सपना पूरा करने में रुकावट उनकी आर्थिक स्थिति का ठीक न होना बन रही है। पर अब लग रहा है। काशी विद्यापीठ के छात्र मनोज अब एवरेस्ट पर चढ़ाई कर पाएंगे। क्योंकि अब यूपी सरकार ने उनकी मदद करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
बनारस पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ से बुधवार को मनोज ने सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। यहां उन्होंने सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई। साथ ही माउंट स्टोक फतह करने के बारे में भी बताया और मांग पत्र भी सौंपा। उधर सीएम ने माउंट एवरेस्ट फतह के लिए मनोज को सरकार की ओर से हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री ने मनोज को माउंट स्टोक कांगड़ी फतह की बधाई देते हुए आगे की फतह की शुभकामना और इसमें सरकार की ओर से हर संभव मदद की बात कही। बताया कि मंगलवार सुबह ही भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने सीएम से मिलने की जानकारी दी तो बहुत खुशी हुई।
विज्ञापन

3 of 5
काशी के चांदपुर निवासी मनोज ने 27 जुलाई को बीस हजार फीट ऊंची पहाड़ी पर तिरंगा फहराया था। 21 जुलाई को वह बनारस से माउंट स्टोक कांगड़ी पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य लेकर रवाना हुए थे। अखिलेश यादव और कौशल्या देवी के सुपुत्र मनोज को पर्वतारोहण का शौक है। वह इसी क्षेत्र में आगे अपना कॅरियर भी बनाना चाहते हैं। हाल ही भारतीय पर्वतारोहण संस्था के सदस्य बने मनोज महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एमए प्रथम वर्ष (भूगोल) के छात्र हैं। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से इस साहसिक यात्रा पर जाने वाले मनोज ने बताया था कि 22 जुलाई को जम्मू पहुंचने के बाद 26 जुलाई को लेह लद्दाख और फिर यहां से 27 जुलाई को स्टोक कांगड़ी की यात्रा शुरू की थी। 20,185 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराने का जो सपना था, आखिर वह पूरा हुआ।

4 of 5
हो गए तीन रिकार्ड :
मनोज के नाम तीन रिकार्ड दर्ज हो गए हैं। 2016 में मनोज ने हिमाचल प्रदेश के सेतीधार में 15,700 फीट की चढ़ाई की थी और फिर 2017 में वेस्ट हिमालय के माउंट पालू टू में 18,000 फीट की चढ़ाई कर तिरंगा लहराया था। इसके बाद 27 जुलाई को 20,185 फीट पर तिरंगा फहराने के बाद वह बहुत खुश हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमर उजाला फाउंडेशन के प्रति जताया आभार
मनोज की जुलाई में हुई साहसिक यात्रा में अमर उजाला फाउंडेशन ने सहयोग किया। मनोज ने फाउंडेशन के इस सहयोग के लिए आभार जताते हुए सभी को यह भरोसा दिलाया कि वह अपने मिशन में जरूर कामयाब होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें