बीएचयू के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती सोमवार को बनारस में धूमधाम से मनाई जा रही है। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर मालवीय भवन में लगी फूलों की प्रदर्शनी में एक हजार से अधिक किस्मों के फूल आने से भवन परिसर सुगंधित हो रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
मदन मोहन मालवीय जयंती
- फोटो : अमर उजाला
महामना की जयंती पर छात्रों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। किसी ने रुद्राक्ष, लालचंदन से तो किसी ने चीनी चायपत्ती, चोकर की महामना की आकृति बनाकर उनको याद किया। कुछ छात्रों ने मोती तो कुछ ने मटर, चना, दाल और राजमा से मालवीय की आकृति को बनाया।
विज्ञापन
3 of 8
मदन मोहन मालवीय जयंती
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की ओर से दीपावली भी मनाई गई। इसमें मालवीय भवन से सिंह द्वार तक 15 हजार दीप जलाए गए।
4 of 8
मदन मोहन मालवीय जयंती
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को शाम 3 बजे उदघाटन होने के बाद दर्शकों का रेला उमड़ पड़ा। गुलाब किंग, क्वीन, प्रिसेंस आदि वेराइटियां आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
5 of 8
मदन मोहन मालवीय जयंती
- फोटो : अमर उजाला
मालवीय जयंती को लेकर चार दिसंबर से भागवतपारायण से शुरू हुआ कार्यक्रम 26 दिसंबर को पुष्प प्रदर्शनी के साथ समाप्त होगा।
विज्ञापन
6 of 8
मदन मोहन मालवीय जयंती
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को शुरू हुई दो दिवसीय प्रदर्शनी में गुलदावदी की एक हजार से अधिक किस्मों के साथ ही गुलाब, जरेबरा, रजनीगंधा आदि फूलों की कुल 5 हजार किस्में देखने को मिली।
विज्ञापन
7 of 8
मदन मोहन मालवीय जयंती
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के साथ ही डीजल रेल इंजन कारखाना, 39 जीटीसी जिला उद्यान विभाग, जिला-सेंट्रल जेल, केंद्रीय तिब्बती अध्ययन संस्थान, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र सहित पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आने वाले प्रतिभागियों ने अपनी प्रदर्शनी लगाई है।