मारकंडेय महादेव मंदिर
शिवमंदिरों में तैयारियां तेज
महाशिवरात्रि पर शहर के शिवमंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। काशी में द्वादश शिवलिंग वाले मंदिरों के अलावा शहर के सभी शिवमंदिरों में साफ-सफाई और आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जागेश्वर महादेव, तिलभांडेश्वर महादेव, महामृत्यंजय मंदिर, सारंगनाथ, कपिलधारा, मारकंडेय महादेव, रामेश्वर, गौरीकेदारेश्वर आदि मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं।