फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: काशी में बैंड बाजे के साथ साधु-संतों ने इस अंदाज में निकाली पेशवाई, विश्वनाथ धाम में दिखा ये नजारा

Wed, 26 Feb 2025 01:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Mahashivratri 2025 : महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम में अखाड़ों की पेशवाई के दौरान हर- हर महादेव का उद्घोष होता रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दिव्य और भव्य नजारे का दर्शन किया। 
विज्ञापन
1 of 5
Mahashivratri 2025: विश्वनाथ धाम में अखाड़ों ने दिखाया करतब - फोटो : मंदिर प्रशासन
महाशिवरात्रि पर हनुमान घाट, दशाश्वमेध घाट और राजघाट से बुधवार को अखाड़ों की पेशवाई निकली। इस दौरान काशी में प्रयागराज महाकुंभ जैसा नजारा दिखा। गंगा घाटों से बाबा के धाम तक श्रद्धालुओं ने दिव्य और भव्य नजारे का दर्शन किया। तस्वीरों में देखें- अद्भुत नजारा
विज्ञापन

2 of 5
Mahashivratri 2025: विश्वनाथ धाम में अखाड़ों ने दिखाया करतब - फोटो : मंदिर प्रशासन
घाटों से निकले अखाड़े गोदौलिया पर मिले। इसके बाद विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुए। यह पहला मौका था, जब नागा साधु-संन्यासियों ने काशी विश्वनाथ धाम में गेट नंबर चार यानी ज्ञानवापी मार्ग से प्रवेश किया। 
विज्ञापन

3 of 5
Mahashivratri 2025: विश्वनाथ धाम में अखाड़ों ने किया दर्शन - फोटो : मंदिर प्रशासन
हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए नागा संन्यासियों की टोली विश्वनाथ धाम में पहुंची। बता दें कि इससे पहले नागा संन्यासियों को ढुंढिराज गणेश मार्ग से मंदिर परिसर में प्रवेश मिलता था।

4 of 5
Mahashivratri 2025: विश्वनाथ धाम में अखाड़ों ने किया दर्शन - फोटो : मंदिर प्रशासन
नागा संन्यासियों ने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान महाकुंभ की पूर्णाहुति की गई। काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी पांच अखाड़ों ने महादेव की पूजा-अर्चना की और महाकुंभ की 'पूर्णाहुति' के लिए 'अभिषेक' किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahashivratri 2025: विश्वनाथ धाम में अखाड़ों ने दिखाया करतब - फोटो : मंदिर प्रशासन
शंख, घंटा घड़ियाल से गूंज उठा अस्सी से दशाश्वमेध घाट
महाशिवरात्रि पर अस्सी से दशाश्वमेध घाट तक हर ओर शंख, घंटा घड़ियाल और हर- हर महादेव की गूंज सुनाई देती रही। केदारेश्वर महादेव मंदिर में जाने वाली केदारघाट की सीढियां पूरी तरह से भर गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें