mahashivaratri varanasi
- फोटो : amar ujala
कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर रविवार देर शाम तक पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से भक्तों के आने का क्रम शुरू हो गया था। सोमवार को राजवारी, कैथी, सम्मोमाई मंदिर, कैथी तिराहे पर बैंरिकेडिंग कर वाहनों को रोक गया। महाशिवरात्रि पर पूर्वांचल के वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, चंदौली आदि कई जनपदों के श्रद्धालु गंगा गोमती के संगम पर स्नान कर संतान प्राप्ति की कामना कर बाबा को जलाभिषेक करते हैं और और हरवंश पुराण की कथा का श्रवण करते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां महाशिवरात्रि राम नाम लिखा बेलपत्र व एक लोटा जल चढ़ाने से महादेव प्रसन्न होते हैं। मार्कंडेय महादेव मंदिर पर लगभग 50 हजार से अधिक भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया है।