फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महाकुंभ की भीड़ से काशी में महाजाम, भक्तों के बीच शव लेकर फंसे रहे; नाव, बजड़ा, क्रूज सब फुल

Tue, 28 Jan 2025 01:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Kashi Vishwanath News: महाकुंभ की भीड़ से काशी भी हाउसफुल हो गया है। सड़क से लेकर रेलवे स्टेशन, घाट और मंदिरों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते शहर से लेकर हाईवे तक जाम लग रहा है।  
विज्ञापन
1 of 5
काशी में महाकुंभ की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
Mahakumbh 2025: श्रद्धालुओं के हुजूम के बीच फंसे रहे शव लेकर
मैदागिन से विश्वनाथ धाम तक जाने वाले मार्ग पर श्रद्धालुओं का हुजूम ऐसे उमड़ा था कि शव लेकर लोग जहां के तहां खड़े रहे। पुलिस के सहयोग से किसी तरह से लोग मणिकर्णिका प्रवेश द्वार तक पहुंचे और फिर शवदाह के लिए घाट की ओर बढ़े।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
महाकुंभ की भीड़ से काशी में ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
शहर से लेकर हाईवे तक जाम
नेशनल हाईवे पर प्रयागराज से वाराणसी लेन पर मोहनसराय, अमरा-अखरी और डाफी के अलावा टेंगरा मोड़ से चंदौली के सिंधीताली तक वाहनों की कतार लगी रही। राजघाट पुल पर रास्ता बंद दिया गया। इसके साथ ही शहर के सड़कों पर वाहनों की कतार लगी रही।  
 
विज्ञापन

3 of 5
महाकुंभ की भीड़ से गंगा में चलने वाली नाव, क्रूज सब फुल - फोटो : अमर उजाला
नाव, बजड़ा, क्रूज सब फुल
सोमवार को गंगा में चलने वाली सभी नावें फुल रहीं। क्रूज, बजड़ा और नाव मालिकों ने तय रेट से ज्यादा दाम भी वसूले हैं। पिछले सप्ताह नगर निगम ने रेट सूची तो चस्पा करा दी थी, लेकिन उसकी निगरानी नहीं हो रही है। ऐसे में बजड़ा और नाव वाले मनमानी कर रहे हैं। अस्सी, दशाश्वमेध घाट पर आरती के समय भी लोगों नाव पर बिठाकर आरती दिखाने के सौ से तीन सौ रुपये तक लिए गए।

4 of 5
महाकुंभ की भीड़ से काशी खचाखच - फोटो : अमर उजाला
1.5 किमी घूमकर फिर वहीं पहुंचे भक्त
भीड़ को बांटने के लिए बैरिकेडिंग लगाकर लाइनों को काफी घुमावदार बना दिया गया था। कई भक्त तो विश्वनाथ दरवार की लाइन समझकर काल भैरव की कतार में खड़े हो गए। दरअसल, भक्तों की लाइन मैदागिन से बुलानाला, ठठेरी बाजार, सोरा कुआं, चौखवा तक पहुंच गई थी। वहां से यू टर्न करके मैदागिन, फिर यू टर्न करके विश्वनाथ मंदिर की ओर लाइन मुड़ी। काल भैरव की लाइने विश्वेश्वरगंज मंडी से शुरू होकर काल भैरव मार्ग पर बढ़ी। इतने में भक्त 1.5 किमी तक चलकर फिर वहीं पहुंचे, जहां से चले। ऐसी ही कुल 4-4 लाइनें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाकुंभ की भीड़ से काशी खचाखच - फोटो : अमर उजाला
भीड़ से दो बेहोश
बाबा का दर्शन करने आई बिहार निवासी बबीता देवी (40), चंदन (27) मैदागिन के पास चक्कर खाकर गिर गए। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह मंडलीय अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आईएमए के माध्यम से सभी निजी अस्पतालों को पत्र भेजकर यह कहा गया है कि वह अस्पताल आने वाले श्रद्धालुओं की प्राथमिक चिकित्सा निशुल्क करें। साथ ही यह भी कहा है कि निजी अस्पतालों में इस तरह का एक बैनर लगाना होगा कि श्रद्धालुओं की आकस्मिक स्थिति में आने पर निशुल्क इलाज किया जा रहा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें