आईएमए के डॉक्टरों ने लिया अभियान में भाग
गंगा सफाई को लेकर चले विशेष अभियान में डॉक्टरों ने भी घाटों पर पहुंचकर श्रमदान किया। आईएमए के बैनर तले पदाधिकारियों-सदस्यों (डॉक्टरों) ने हनुमानगढ़ी घाट और गाय घाट पहुंचकर वहां पहले झाड़ू लगाया फिर नदी किनारे पड़ी पॉलिथीन, कागज,प्लास्टिक के बोतल को हटाया। इस दौरान सदस्यों ने गंगा की निर्मलता,अविरलता बनाये रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करते रहने की शपथ ली। इस दौरान आईएमए सचिव डाक्टर आरएन सिंह, सामाजिक सचिव डॉक्टर अतुल सिंह, डॉक्टर अमित सिंह आदि लोग मौजूद रहे।