फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: महाशिवरात्रि पर दूल्हा बने बाबा विश्वनाथ, दुनिया के आठ व देश के 54 मंदिरों के प्रसाद से लगा भोग

Sun, 15 Feb 2026 03:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Maha Shivratri Kashi Vishwanath Darshan: महाशिवरात्रि पर  वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम में रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। दर्शन के लिए भक्तों की चार किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। मंगला आरती के बाद से ही दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ। 
विज्ञापन
1 of 11
महाशिवरात्रि पर दूल्हा बने महादेव - फोटो : अमर उजाला
Varanasi News: महाशिवरात्रि पर श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए रविवार की सुबह भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। मंदिर के सभी प्रवेश द्वार पर चार किलोमीटर से भी लंबी कतारें लगी हैं। मंदिर कॉरिडोर के चारों ओर गलियों, घाटों और सड़कों से भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंगला आरती के बाद एक ही घंटे में 30 से 40 हजार भक्तों ने दर्शन कर लिया। इसके बाद से दर्शन का सिलसिला जारी है। सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि 6 बजकर 40 मिनट तक ही 1.60 लाख भक्तों ने दर्शन किया और 7 बजे के बाद दो लाख से पार हो गया। वहीं 9 बजे तक दर्शनार्थियों की संख्या चार लाख हो गई। मंदिर एसडीएम शंभू शरण ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर 45 घंटे तक स्पर्श दर्शन बंद रहेगा। दोपहर बाद बाबा का विशेष शृंगार किया गया। महादेव को दूल्हे के रूप में देखने के लिए श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। तस्वीरों में देखें- झलकियां
विज्ञापन

2 of 11
महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ धाम में विशेष पूजन - फोटो : अमर उजाला
गंगा घाट से लेकर बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर तक भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। धाम के आसपास हर-हर महादेव का जयकारे गूंज रहे हैं। बाबा के दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हैं। इसके साथ ही काशी के सभी मंदिरों और शिवालयों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। 

इसे भी पढ़ें; Maha Shivratri: 250 करोड़ के धातुओं और दुर्लभ रुद्राक्ष से महकी काशी, 400 करोड़ के पार होगा कारोबार
विज्ञापन

3 of 11
महाशिवरात्रि पर भक्तों पर पुष्पवर्षा - फोटो : अमर उजाला
बाबा के दर्शन के लिए शनिवार रात में ही भक्तों की कतार लग गई। देशभर से आए भक्तों ने मंदिर के चारों तरफ लगे वैरिकेडिंग में पूरी रात बाबा के दर्शन के इंतजार में रतजगा किया। रात में 12 बजे के बाद मंदिर परिक्षेत्र के चारों तरफ दो किमी में लाइन लग गई थी। वहीं, गंगा स्नान के लिए भी भक्तों की भीड़ जुट गई थी।  

4 of 11
महाशिवरात्रि पर भक्तों ने किया गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के अलावा दूसरे प्रांतों से आए भक्तों ने शाम को ही दशाश्वमेध, गोदौलिया और मैदागिन क्षेत्र में डेरा जमाए रहे। रात ढलते ही गंगा स्नान के बाद कतार में लगने लगे। हर- हर महादेव के जयघोष करते और बाबा की भक्ति में मगन रहे। 
विज्ञापन

5 of 11
महाशिवरात्रि पर भक्तों पर पुष्पवर्षा - फोटो : अमर उजाला
वहीं, पुलिस भक्तों को कतारबद्ध करने में लगी थी। उधर, मंदिर में रात 11 बजे बाबा की शयन आरती हुई। इसके बाद मंदिर के पट बंद कर दिए गए। मगर, महाशिवरात्रि पर दर्शन की उम्मीद लगाए भक्त भोर की मंगला आरती का इंतजार में लगे रहे। 
विज्ञापन

6 of 11
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के ढुंढिराज गेट, गंगाद्वार, सरस्वती फाटक सहित सभी द्वार से भक्तों के दर्शन की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन

7 of 11
महाशिवरात्रि पर काशी में श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
घाट पर जल पुलिस के साथ एनडीआरएफ तैनात 
मार्कंडेय महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एडिशनल सीपी अपराध आलोक प्रियदर्शी ने मंदिर परिसर एवं आसपास के घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग की व्यवस्था देखी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ को भी सुरक्षा व्यवस्था में शामिल किया गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और केवल निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें।

8 of 11
जलाभिषेक करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर दुर्गाकुंड स्थित मणि मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुबह से भक्तों की भीड़ रही। बाबा का जलाभिषेक और दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में भ्रमण कर फोटो भी खिंचवाई। 

9 of 11
महाशिवरात्रि पर भक्तों की लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती के साथ ही सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही थी। भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग और अलग-अलग प्रवेश एवं निकास मार्ग निर्धारित किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।  

10 of 11
Maha Shivratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर काशी में भगवान शिव के नाम के 171 शिवलिंग का पूजन किया गया। 
विज्ञापन

11 of 11
महाराष्ट्र की कीर्तन मंडली - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए महाराष्ट्र की कीर्तन मंडली पहुंची। ऊं नम: शिवाय करते हुए मंदिर में प्रवेश किया।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें