फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पड़ी थी अजीब सी चीज, पास जाकर देखा तो निकल गई चीख, गांव में मची सनसनी

Fri, 14 Dec 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
1 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के रोहना (परतीपर) गांव में गुरुवार की सुबह सड़क के किनारे मैजिक चालक की अधजली लाश मिली। उसके ऊपरी हिस्से पर तेजाब डाल कर जलाने का प्रयास किया गया था। पिता बलिराम यादव की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सुभाष पेशे से ड्राइवर था, गाड़ी चलाकर ही  परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

    
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
सुभाष यादव (23) भोजन करने के बाद बुधवार की रात आठ बजे अपने भाई नागेंद्र यादव के साथ सड़क किनारे खड़ी मैजिक में रोज की तरह सोने चला गया। सुभाष ड्राइवर था और भाड़े की गाड़ी चलाता था। गुरुवार को उसे मुर्गियां लेकर मैजिक से इंदारा, मऊ व गाजीपुर जाना था। गुरुवार की भोर में पांच बजे उसके पिता बलिराम यादव शौच के लिए जा रहे थे तो सड़क के किनारे उदयभान सिंह के खेत के पास किसी को पड़ा देखा। नजदीक पहुंचे थे सुभाष को अधजला व मृत देख हतप्रभ रह गए। 

 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
रोते-बिलखते वह शोर मचाने लगे। उनकी आवाज सुन गाड़ी में सो रहा नरेंद्र और आसपास के ग्रामीण वहां जुट गए। बाद में डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची एसपी श्रीपर्णा गांगुली, एएसपी विजय पाल सिंह, सीओ रसड़ा केपी सिंह ने मामले की छानबीन की। खोजी कुतिया गाड़ी के पास से तीन सौ मीटर पीछे की ओर जा कर लौट आई। 
 

4 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 रोती बिलखती मां चंद्रावती देवी ने बताया कि उसने रात में बड़े पुत्र बृजेश को बुलाकर उसे गाड़ी के साथ जिस पोल्टी फार्म पर काम करता था, वहां पर भेज दिया। सुभाष की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। बावजूद उसकी किन परिस्थितियों में इस प्रकार की जघन्य घटना को अंजाम दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला
सुभाष के सिर पर चोट के साथ साथ शरीर पर तेजाब भी फेंका गया था, जिससे कई लोगों को सोचने को मजबूर कर दे रहा है। आखिर क्यों और किस परिस्थिति में सुभाष की हत्या हुई है।एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि रोहना गांव में मिले शव की शिनाख्त हो चुकी है। प्रथमदृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। युवक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें