फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी सैलानियों को लेकर काशी पहुंचा शाही ठाट वाला क्रूज ‘राजमहल’, किराया जान हो जाएंगे हैरान

Thu, 23 Aug 2018 12:28 AM IST
राघवेंद्र पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
Rajmahal - फोटो : अमर उजाला
विश्व में अपनी अलग पहचान रखने वाली काशी नगरी की प्राचीन सभ्यता, संस्कृति की चमक देखने व देश की विविधता को करीब से जानने के लिए आलीशान क्रूज ‘राजमहल’ मंगलवार को 23 विदेशी सैलानियों को लेकर काशी पहुंचा। आसाम बंगाल नेविगेशन कंपनी के राजमहल क्रूज पर पर्यटकों के लिए राजशाही ठाट की आकर्षक सुविधा है। क्रूज के रेस्टोरेंट में रखी चाय की केतली से लेकर दीवार पर लगी पेंटिंग तक राजशाही कला और शिल्प के अप्रतिम उदाहरण हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
 
विज्ञापन

2 of 6
Rajmahal - फोटो : अमर उजाला
गंगा नदी में कोलकाता के बाबू घाट से काशी के खिड़किया घाट पर लंगर डालने तक का सफर विदेशी सैलानियों के लिए खासा रोमांचक रहा।  क्रूज पर सवार विदेशी पर्यटक मंगलवार को सबसे पहले बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ पहुंचे। क्रूज के मैनेजर रौमित ने बताया कि बुधवार को विदेशी सैलानी रामनगर और चुनार का किला देखने जाएंगे। 23 अगस्त को उन्हें विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती दिखाई जाएगी। इस दौरान उन्हें काशी के घाट और गलियों में बनारस की संस्कृति और सभ्यता से रूबरू भी कराया जाएगा। 

 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
राजमहल ने रास्ते में गंगा किनारे बसे कई गांवों के करीब भी लंगर डाला। जहां के रहन-सहन को भी सैलानियों ने करीब से देखा। क्रूज में भी उनके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ब्रिटिश के तैवी और फ्रैंक ने बताया कि उन्होंने दो अगस्त को यात्रा शुरू की है और 24 अगस्त को खत्म होगी। यहीं से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

4 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
आसाम बंगाल नेविगेशन कंपनी के राजमहल क्रूज पर पर्यटकों के लिए राजशाही ठाट की आकर्षक सुविधा है। क्रूज के रेस्टोरेंट में रखी चाय की केतली से लेकर दीवार पर लगी पेंटिंग तक राजशाही कला और शिल्प के अप्रतिम उदाहरण हैं। इसके साथ ही भारत की संस्कृति से जुड़ी ऐसी कई वस्तुएं ‘राजमहल’ क्रूज पर हैं जो कि भारत के राजशाही घरानों की गौरवमयी संस्कृति को दर्शाती हैं। राजमहल क्रूज 2014 से बाढ़ के मौसम में विदेशी सैलानियों को लेकर हर साल काशी आता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
अपने नाम की तरह ही ‘राजमहल’ में खान-पान में भी शाही टच दिया गया है। काशी पहुंचे विदेशी सैलानियों को भारतीय पकवान खूब पसंद आए। शिप मैनेजर ने बताया कि क्रूज के प्रथम तल पर पांच सितारा रेस्टोरेंट है। विदेशी सैलानियों के लिए इस रेस्टोरेंट में हर प्रकार के खाने की व्यवस्था की गई है। विदेशी सैलानी भारत की संस्कृति और सभ्यता को जानने के साथ ही देशी पकवान के भी कायल हैं। शिप पर ज्यादातर लोग दाल, चाल, रोटी-सब्जी के साथ भारत के मशहूर व्यंजनों को पसंद कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
कोलकाता से विदेशी सैलानियों को लेकर काशी पहुंचे राजमहल क्रूज का एक दिन का शुल्क 195 डॉलर (करीब 13500 रुपए) है। इसमें फ्रांस और अमेरिका के एक-एक और 21 ब्रिटिश सैलानी हैं। राजमहल कोलकाता बाबू घाट से चलने के बाद चंदन नगर, कालना, मुर्शिदाबाद, फरक्का, भागलपुर, पटना और गाजीपुर सहित कई ऐतिहासिक जगहों पर रुकने के बाद काशी पहुंचा है। 18 डबल और चार सिंगल बेडरूम के साथ ही पांच सितारा रेस्टोरेंट, लाउंज, रूफ  की व्यवस्था से उपयुक्त इस क्रूज के संचालन के लिए 26 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें