ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक दिन का आठवां मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त कहलाता है। सामान्यतया यह 45 मिनट का होता है। हालांकि इसकी अवधि सूर्योदय और सूर्यास्त पर भी निर्भर करती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, अभिजीत मुहूर्त में पूजन कर कोई भी शुभ मनोकामना की जाए तो वह निश्चित की पूरी होती है।