वर्ष 2017 में हुए विधान सभा चुनावों में जिले की मऊ सदर सीट गठबंधन के तहत सुभासपा के खाते में गई थी। महेंद्र राजभर छड़ी चुनाव चिह्न से मैदान में उतरे थे। बसपा के टिकट पर बाहुबली मुख्तार अंसारी तो सपा से अल्ताफ अंसारी सहित अन्य लोग मैदान में थे। इसी दौरान 27 फरवरी 2017 को भुजौटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा आयोजित की गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना किसी का नाम लिए कहा था कि अपराधियों का स्थान जेल में होता है, या तो फिर उनका अंत होता है।