फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया और मिर्जापुर में जमकर बरसे मुख्यमंत्री, पढ़ें विपक्षियों पर हमला करते सीएम योगी के पांच बयान

Sat, 11 May 2019 08:33 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया/मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 6
छठे चरण का चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद अब दिग्गज नेता सातवें चरण के मतदाताओं को साधने में लगे हैं। इसी क्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया और मिर्जापुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। शनिवार को हुई इस सभा में सीएम योगी ने बेहद आक्रामक रवैया अपनाया और विपक्ष पर जमकर हमला किया। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें सीएम योगी के विपक्ष पर दिए गए बयान...
विज्ञापन

2 of 6
बलिया लोकसभा सीट के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त के समर्थन में बैरिया के राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली समाजवादी सरकार ने प्रदेश में आतंकियों का साथ दिया। जिन आतंकियों ने अयोध्या, वाराणसी के संकटमोचन मंदिर और गोरखपुर में सीरियल बम ब्लास्ट कराने के साथ ही लखनऊ, अयोध्या और काशी के कचहरी परिसरों में बम हमला किया था। इन आतंकियों पर हुए सभी मुकदमों को वापस लेने के लिए समाजवादी सरकार ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। हालांकि न्यायालय के हस्तक्षेप के चलते ये आतंकी जेल से बाहर नहीं आ सके। यदि ये आतंकी जेल से बाहर आ जाते तो प्रदेश का क्या हाल होता। हर दिन यहां बम विस्फोट होते। इसकी जिम्मेदारी कौन लेता। कहा कि मोदी सरकार में देश को सुरक्षित है। 
विज्ञापन

3 of 6
सीएम योगी ने कहा कि यह चुनाव नाली खड़ंजे का नही है बल्कि देश की सुरक्षा और विकास के मुद्दों का है। भाजपा की नीयत साफ है इसलिए आम लोगों तक सभी सुविधाएं पहुंच रही हैं। कहा कि हम ठेला लगाकर सब्जी बेच लेंगे लेकिन सपा बसपा सरकारों की तरह अपने गुंडों से किसी गरीब को परेशान नहीं कराएंगे, ना ही उसकी जमीन पर कब्जा होने देंगे। कहा कि महिलाओं के लिए उज्जवला जैसी योजना बलिया की धरती से ही शुरू की गई। साढ़े बारह करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान योजना का लाभ मिला। 
 

4 of 6
सीएम योगी ने कहा कि आज देश आतंकवाद, भ्रष्टाचार, आरजकता के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। इस लड़ाई के नायक मोदीजी हैं। कहा कांग्रेस, सपा व बसपा को हताशा और निराशा हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी विकास की परियोजनाओं को विकसित कर रहे है। वहीं, इस देश के अंदर कल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को सीधे जोड़ने का काम कर रहे है। सीएम योगी आदित्य ने बलिया में अपनी जनसभा में कहा कि बलिया जो मां गंगा और मां सरयु नदी के किनार स्थित है, एक ऊर्जावान धरती है। बलिया में विकास की गति तेज की जा रही है। इस दौरान बलिया के बैरिया में पॉलिटेक्निक खोलने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। जल्द ही बलिया में मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया भी तेज कर दी जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की शहजादी खुद को 'वोटकटवा' कहती हैं। वह मान चुकी हैं कि इस चुनाव में उनके लिए कुछ भी नहीं बचा है। थक हार कर उनके सभी प्रत्याशी केवल 'वोटकटवा' की भूमिका में आ चुके हैं। लेकिन वह 'वोटकटवा' नहीं हैं, बल्कि 'मुंहनोचवा' हैं। उन्होंने इशारों ही इशारों में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर चुटकी लेते हुए कहा कि चुनाव आते ही पुराने रिश्ते खत्म कर लोग नए रिश्ते जोड़ लेते हैं। इससे सबसे ज्यादा परेशान शिवपाल यादव ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
cm yogi - फोटो : अमर उजाला
मिर्ज़ापुर के महाशक्ति इंटर कॉलेज में जनसभा करने पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि पूरे देश में एक बार फिर मोदी सरकार की धूम है। राहुल गांधी को खुद नहीं पता कि उनका पीएम उम्मीदवार कौन है। सपा और बसपा में भी पीएम प्रत्याशी को लेकर रार मची हुई है। मायावती की आखिर क्या मजबूरी है कि उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करने वालों से गठबंधन किया। पूरा विपक्ष केवल इसलिये मोदी का विरोध कर रहा है कि अगले पांच सालों में अब उन्हें भ्रष्टाचार में जेल जाना होगा। अभी तो कांग्रेस के मिशेल मामा ही जेल गए हैं अभी कई काका भी जेल जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें