फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के पास है बेशुमार दौलत, इतनी महंगी गाड़ी की करते हैं सवारी

Tue, 23 Apr 2019 05:48 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 6
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने 20 अप्रैल को नामांकन दाखिल किया था। दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' टड़वा तप्पा सौरी गांव के पोस्ट बसेवां थाना क्षेत्र जखनिया जिला गाजीपुर के रहने वाले हैं। 'निरहुआ' ने नामांकन के दौरान नियमतः अपनी संपत्ति का विवरण पेश किया है। इंटर पास 'निरहुआ' के पास बेशुमार दौलत है। आप जानकर रह हैरान जाएंगे। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
 
विज्ञापन

2 of 6
शपथ पत्र के अनुसार पत्नी मांशा देवी समेत 'निरहुआ' के पास 1.33 करोड़ की चल संपत्ति है। इसके साथ ही उनके नाम पर 4.60 करोड़ की अचल संपत्ति भी है। इस तरह से 'निरहुआ' 5.93 करोड़ की जायदाद के मालिक हैं।
विज्ञापन

3 of 6
वर्ष 2018-19 में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की कुल कमाई 47.51 लाख है। वर्ष 2017-18 में ये 31.55 लाख, 2016-17 में 22.87 लाख, 2015-16 में 17.44 लाख, 2014-15 11.08 लाख थी। 'निरहुआ' की कमाई में हर वर्ष इजाफा हुआ है। चार सालों में 'निरहुआ' की संपत्ति में लगभग चार गुना बढ़ोत्तरी हुई है। 

4 of 6
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के पास 50 हजार तो पत्नी के पास 20 हजार नगद है। दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के नाम निरहुआ इंटरटेंमेंट प्रा. लि. मुंबई के 50 हजार, रिलायंस के 50हजार 168, वेलटेक इंफ्रा के 50 हजार रुपये के शेयर भी हैं। दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने 'निरहुआ इंटरटेंमेंट प्रा.लि.' को 17.02 लाख और भाई राम प्रवेश यादव को 29.72 लाख ऋण भी दिया है।
विज्ञापन

5 of 6
वर्तमान समय में दिनेश के पास 42 लाख कीमत की रेंज रोवर, 10 लाख कीमत की फॉर्च्यूनर गाड़ी और पल्सर बाइक है। 75 लाख के सोने के आभूषण के साथ ही सोने और चांदी के सिक्के भी है। पत्नी के पास 6.30 लाख के आभूषण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिनेश के पास 3.50 एकड़ कृषि योग्य भूमि, पांच बिस्वा गैर कृषि भूमि गाजीपुर में हैं। गोरखपुर में 45 लाख का फ्लैट, मुंबई में तीन करोड़ की कीमत के तीन फ्लैट हैं। दिनेश के नाम 54.15 लाख की देनदारी भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें