फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी में 101 उम्मीदवारों ने की दावेदारी, अजब-गजब लोगों ने भी ठोकी ताल

Tue, 30 Apr 2019 04:25 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में 29 अप्रैल को एक और नई इबारत लिख दी गई। अभी तक के हुए सभी लोकसभा चुनावों में एक प्रधानमंत्री के खिलाफ कभी इतने ज्यादा नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुए थे। वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम मोदी समेत कुल 102 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी जताई है। नामांकन के आखिरी दिन 29 अप्रैल को पीएम मोदी के खिलाफ नामांकन करने वालों की लंबी कतार लगी हुई थी। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 10
वाराणसी में नामांकन पत्र देते पीएम - फोटो : ani
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए 101 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। यूं तो 101 अंक को धर्म-शास्त्रों के अनुसार शुभ माना जाता है। पर देखना दिलचस्प होगा कि पीएम मोदी के खिलाफ महासंग्राम में दावेदारी करने वाले उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को किस तरह से टक्कर दे पाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
कलेक्ट्रेट के बाहर नामांकन के लिए जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को सुबह से ही प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। दोपहर तीन बजे तक लंबी कतार के चलते नामांकन के लिए आए प्रत्याशियों को टोकन जारी किया गया। 71 उम्मीदवारों को टोकन के आधार पर देर रात तक नामांकन दाखिल कराया गया। वहीं, पीएम मोदी ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था, तब तक 31 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था।

4 of 10
नामांकन दाखिल करने वालों में यूपी के अलावा देश भर से आए उम्मीदवार शामिल हैं। प्रधानमंत्री को वाराणसी में चुनौती देने के लिए 119 नामांकन पत्र दाखिल हुए। सोमवार को नामांकन दाखिल करने के दिन देश भर से 71 उम्मीदवारों ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किए। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह बताया कि सोमवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन वाराणसी में 102 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन

5 of 10
शालिनी यादव और तेज बहादुर यादव - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच सपा ने अंतिम समय में पूर्व घोषित उम्मीदवार शालिनी यादव का टिकट काट कर बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव को प्रत्याशी बना दिया। अचानक हुए इस निर्णय से सपा-बसपा गठबंधन समर्थक और दोनों पार्टियों के पदाधिकारी भी हैरान हो गए। 
विज्ञापन

6 of 10
कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय और अतीक अहमद का नामांकन पत्र - फोटो : अमर उजाला
वहीं कांग्रेस से अजय राय और पूर्व सांसद अतीक अहमद के निर्दलीय सियासी समर में आने से विपक्षी दलों को मुस्लिम मतों में बिखराव की चिंता सताने लगी है। यदि ऐसा हुआ तो इसका फायदा भाजपा और नुकसान विपक्षी पार्टियों को उठाना पड़ेगा। 
विज्ञापन

7 of 10
नामांकन के लिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
वहीं, पीएम मोदी के खिलाफ संत समाज ने भी ताल ठोक दी है। अखिल भारतीय राम राज्य परिषद के प्रत्याशी भारतीय संत परिषद् के राष्ट्रीय संयोजक और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से चार बार गोल्ड मेडलिस्ट वेदान्ताचार्य श्रीभगवान वेदान्ताचार्य भी नामांकन स्थल पर पहुंच कर नामांकन किया था। वहीं, तेलंगाना से आए 50 हल्दी किसानों ने भी नामांकन किया है।

8 of 10
पीएम मोदी के खिलाफ खड़े प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा गोरखपुर से आए अर्थी बाबा ने अर्थी पर सवार होकर नामांकन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनके हमशक्ल अभिनंदन पाठक ने भी नामांकन दाखिल किया हैं। पीएम मोदी के खिलाफ तीन फुट लंबी मूंछ रखने वाले राका पांडेय ने भी पर्चा दाखिल किया है। वहीं, दिवंगत हॉकी खिलाड़ी पद्मश्री मोहम्मद शाहिद की बेटी हिना शाहिद ने नामांकन के अंतिम दिन जनहित भारत पार्टी से अपना नामांकन पत्र भरा है। 

9 of 10
- फोटो : ला
देर रात तक नामांकन से बना रिकॉर्ड :
लोकसभा चुनाव में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी संसदीय क्षेत्र में इतनी अधिक संख्या में लोगों ने नामांकन किया हो। वाराणसी सीट पर 102 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। देर रात 11:40 बजे तक चले नामांकन से भी बनारस संसदीय क्षेत्र के नाम सबसे देर तक नामांकन प्रक्रिया का रिकार्ड दर्ज हुआ है। अब तक देश भर में सर्वाधिक नामांकन प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में हुआ है।  
विज्ञापन

10 of 10
सोमवार देर रात तक दाखिल नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार से कराई जा रही है। वाराणसी संसदीय सीट पर 102 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन पत्रों की जांच में उनके प्रपत्र और दावों की जांच की जाएगी। इसमें प्रस्तावकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों को भी जांच में शामिल किया गया है। देखना दिलचस्प होगा कि नामांकन जांच में कितने उम्मीदवार मैदान में टीके रह पाते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें