फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: ढोल की थाप पर झूमे काशीवासी, मस्ती-उल्लास के साथ मनी लोहड़ी; गुरुद्वारे में उमड़े श्रद्धालु

Wed, 14 Jan 2026 11:31 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में मस्ती-उल्लास के साथ लोहड़ी मनाई गई। इस दौरान गुरुबाग गुरुद्वारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं ढोल की थाप पर जमकर लोग झूमे। 
विज्ञापन
1 of 5
Lohri 2026 - फोटो : रोहित सोनकर
सिख और पंजाबी समाज ने मंगलवार को परंपरा, उत्साह और उमंग के साथ लोहड़ी पर्व मनाया। गुरुबाग स्थित गुरुद्वारा सहित शहर के विभिन्न इलाकों में लोहड़ी की रौनक देखते ही बन रही। शाम ढलते ही ढोल की थाप गूंजी और भांगड़ा के बीच पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। गुरुबाग गुरुद्वारा में आयोजित लोहड़ी समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाज के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

2 of 5
Lohri 2026 - फोटो : रोहित सोनकर
खासकर उन परिवारों में उत्साह और जोश कुछ अधिक नजर आया, जिनके घर हाल ही में विवाह संपन्न हुए हैं या जहां बेटे-बेटी का जन्म हुआ है। ऐसे परिवारों ने परंपरा के अनुसार लोहड़ी की आग जलाकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की अरदास की। 
विज्ञापन

3 of 5
Lohri 2026 - फोटो : रोहित सोनकर
शाम के समय अमर नगर, गुरुबाग सहित कई मोहल्लों में शुभ मुहूर्त पर लोहड़ी की आग जलाई गई। लकड़ियों के साथ सूखे उपले सजाए गए और उनकी माला बनाकर उसमें रेवड़ी डालकर अग्नि प्रज्ज्वलित किया गया। आग जलते ही लोगों ने लोहड़ी के पारंपरिक गीत गाए, परिक्रमा की और एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। 

4 of 5
Lohri 2026 - फोटो : रोहित सोनकर
भांगड़ा और गिद्दा ने पूरे वातावरण को ऊर्जा और उल्लास से भर दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस लोकपर्व का आनंद लिया। रेवड़ी, मूंगफली और मिठाइयों का वितरण भी किया गया।  

इसे भी पढ़ें; काशी में पतंग प्रतियोगिता: चौथी पतंग कटते ही गंगा के उस पार रेती पर गूंजा भक्काटे और हर हर महादेव... तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Lohri 2026 - फोटो : रोहित सोनकर
चांदपुर में उद्यमियों ने मनाया लोहड़ी उत्सव
इंडस्ट्रियल एस्टेट चांदपुर में मंगलवार की रात उद्यमियों ने लोहड़ी उत्सव मनाया। दी स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भाटिया के निवास पर सांझ ढलते ही परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। पारंपरिक गीतों, नृत्य एवं लोहड़ी के गीतों के साथ उत्सव का आनंद लिया गया। बुजुर्गों ने बच्चों को लोहड़ी पर्व के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान तिल, गुड़, रेवड़ी, मूंगफली एवं पारंपरिक व्यंजनों का वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ अनुराधा भाटिया, नीरज पारीक, एकता पारीक, आरके चौधरी, दीपक बजाज, राजेश वर्मा, राहुल मेहता, मानवी मेहता आदि रहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें