कैंट स्टेशन पर झुकाया गाया झंडा।
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशनों पर झुकाया गया तिरंगा
स्वर कोकिला लता मंगेशकर के देहांत के बाद केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इसके तहत रविवार को शहर के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर तिरंगे को झुका दिया गया। इनमें कैंट, बनारस और वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में लगाए गए तिरंगे को राष्ट्रीय शोक की वजह से झुका दिया गया।
लता मंगेशकर के निधन पर भाजपा ने जताया शोक
लता मंगेशकर के निधन पर भाजपा जनों ने शोक जताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने शोक जताते हुए कहा कि लता मंगेशकर के निधन से एक युग का अंत हो गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि देश की शान लता जी का जाना देश के साथ ही संपूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक जताने वालों में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ नीलकंठ तिवारी, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, एमएलसी अशोक धवन, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र नारायण सिंह, डॉ. अवधेश सिंह, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय आदि रहे।
भजन मंडल ने स्वर कोकिला को दी श्रद्धांजलि
लता मंगेशकर के निधन पर लाट भैरव भजन मंडल के सभागार में देर शाम श्रद्धांजलि दी गई। गायक कलाकारों ने राम धुन व भजनामृत प्रस्तुत कर महान स्वर साधिका को स्मरण किया। इस दौरान केवल कुशवाहा, शिवम अग्रहरि, धर्मेंद्र शाह, धर्मेंद्र शाह, उत्कर्ष, रामप्रकाश, नरेंद्र, प्रवीण, यतीश मौजूद रहे।