फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में मथुरा-वृंदावन की झलक, विश्वनाथ मंदिर-अन्नपूर्णा दरबार में कृष्णावतार

Wed, 16 Aug 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
krishna janmashtami in varanasi - फोटो : अमर उजाला
मोहरात्रि में सोलह कलाओं से परिपूर्ण भगवान श्रीकृष्ण के अवतार की छटा से काशी में अद्भुत छटा बिखरी। बाबा विश्वनाथ के आंगन में कन्हाई की नयनाभिराम झांकी सजाई गई तो मां अन्नपूर्णा के धाम में भी लड्डू गोपाल जन्म लिए। आगे की स्लाइड में देखें एक से बढ़कर एक मनमोहक तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 10
krishna janmashtami in varanasi - फोटो : अमर उजाला
ईस्कॉन मंदिर, हरेकृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसाइटी से लेकर पुलिस लाइन तक नटवर नाटगर नंदा केजन्मोत्सव की झांकियों की झलक पाने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। बधाई, सोहर गान के साथ भजनों की प्रस्तुतियों से इस उत्सव को यादगार बनाया गया।
विज्ञापन

3 of 10
krishna janmashtami in varanasi - फोटो : अमर उजाला
विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित सत्य नारायण मंदिर में भादों कृष्ण पक्ष की अंधियारी रात में खीरे में कृष्णावतार हुआ तो बधाई गूंज उठी। कृष्ण जन्मोत्सव की रंग-बिरंगे सुगंधित फूलों, अशोक, कामिनी की पत्तियों से मनोरम झांकी सजाई गई।

4 of 10
krishna janmashtami in varanasi - फोटो : अमर उजाला
अर्चक रामरुचि तिवारी ने रात 12 बजे महाआरती के सात भगवान का अवतार कराया। जन्म के बाद भगवान को स्नान कराकर नूतन वस्त्र धारण कराए गए।  भक्तों को प्रसाद में फल, भोग में अर्पित मिठाई, हलुआ वितरित किया गया। जन्मोत्सव के बाद बाबा का पट बंद हुआ।
विज्ञापन

5 of 10
krishna janmashtami in varanasi - फोटो : अमर उजाला
अन्नपूर्णा मंदिर परिसर को फूल मालाओं,अशोक की पत्तियों से सजाया गया था। खास तौर पर कृष्ण भगवान को सुगंधित फूलों और पत्तियों से चुन-चुन कर बनाए गए झूले पर झुलाया गया। रात 12 बजे भगवान के जन्म तक पूरे परिसर में कान्हा के भजन गूंजते रहे ।
विज्ञापन

6 of 10
krishna janmashtami in varanasi - फोटो : अमर उजाला
नटवर नागर का पंचामृत स्नान कराकर शृंगार किया गया। जन्म के बाद महंत रामेश्वर पुरी ने पूजन किया। महंत ने कहा कि जिस तरह से कंस समेत अन्य राक्षसों के अत्याचार से मुक्ति दिलाकर भगवान श्रीकृष्ण ने जगत को खुशी प्रदान की थी उसी प्रकार इस दौर में सत्कर्मों से समाज में शांति और उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 10
krishna janmashtami in varanasi - फोटो : अमर उजाला
प्रसाद रूप में उप महंत शंकर पुरी ने बच्चों को खिलौना वितरित किया। जीव नंदन झा, विकास, बाबा जी समेत तमाम लोग उपस्थित थे। अक्षयवट हनुमान मंदिर परिसर में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की झांकी सजाई गई। मंदिर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और अशोक, कामिनी की पत्तियों से भव्य सजाया गया था।

8 of 10
krishna janmashtami in varanasi - फोटो : अमर उजाला
तिरंगे के रंग के गुब्बारे आकर्षण का केंद्र बने थे। महंत नील कुमार मिश्रा ने महाआरती की। जन्मोत्सव के समय भए प्रकट कृपाला दीनदयाला... के स्वर गूंजते रहे। गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो... हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की ... के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।

9 of 10
krishna janmashtami in varanasi - फोटो : अमर उजाला
महामना की बगिया (काशी हिंदू विश्वविद्यालय) में सोमवार को जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। छात्रावासों में एक से बढ़कर एक आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। देखने वाले यही कहते नजर आए कि मानों काशी में मथुरा-वृंदावन बसा दिए गए हैं। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने कान्हा की लीलाओं का वर्णन किया। 
विज्ञापन

10 of 10
krishna janmashtami in varanasi - फोटो : अमर उजाला
परिसर के त्रिवेणी हॉस्टल, महिला महाविद्यालय, रानी लक्ष्मीबाई, चाणक्य, बिरला छात्रावास, रुइया संस्कृत ब्लॉक, ब्रोचा, सेंट्रल हिंदू ब्वायज, गर्ल्स स्कूल कमच्छा आदि जगहों पर दो दिन से जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां चल रही थीं। सोमवार को भी छात्र-छात्राएं पूरे दिन झांकियां सजाने में लगे रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें